लाइव न्यूज़ :

मास्क टीवी ओटीटी पर जारी हुआ बाप - बेटी के भावुक रिश्ते पर आधारित वेब सीरीज 'बाबा' का टीजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2023 20:01 IST

Open in App

कहा जाता है कि बिटिया सबसे ज्यादा करीब घर में अपने पिता से होती है। बाप-बेटी के बीच के भावुक रिश्ते की डोर पर बनी एक वेब सीरीज बाबा का टीजर मास्क टीवी ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। 

यह वेब सीरीज जल्द ही मास्क टीवी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है, जो दर्शकों को एक अभूतपूर्व मनोरंजन के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सार्थक संदेश भी देकर जाने वाली है।

बात करें अगर हम मास्क टीवी ओटीटी की तो यह आज देश में तेजी से बढ़ता हुआ एक प्लेटफार्म है जहां एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। मास्क टीवी ओटीटी ओरिजिनल्स की शुरुआत जब हुई थी तब किसी ने सोचा नहीं था कि इतने कम समय में यह लोगों के बीच इतनी जगह बना पाएगी। 

पहले मिशन सेवंटी एक्शन ड्रामा सीरीज, फिर मानसी भट्ट के निर्देशन में बनी भारत का पहला रियल ट्रांसजेंडर रियलिटी शो प्रोजेक्ट एंजेल्स से जो मनोरंजन का बेतरतीब सिलसिला जारी हुआ वह थमने का नाम नहीं ले रहा।

मास्क टीवी ओटीटी पर लालच के संघर्ष पर आधारित भूख : कहानी 1 जनवरी की, मसूरी हाउस, प्रथा, समलैंगिकता के मुद्दे पर बनी डबल शेड्स, सोशल मीडिया पर चल रहे ब्लैकमेंलिंग और राजनीतिक व्यापार के त्रिकोण को लेकर स्ट्रीम हुआ रगड़ - भसड़ और कश्मीर की घाटी में आतंक के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई पर बनी फिल्म बुरहान के साथ-साथ आतंक की लड़ाई पर पॉजिटिव मास्क पहनाते फिल्म भलेसा को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

इसके अलावा भी कई सारे प्रोजेक्ट्स आए जिसने मास्क टीवी ओटीटी को दर्शकों के दिलों में एक मुकम्मल जगह दिलाई है। ऐसे में आप एक बार फिर से अब लीच वेब सीरीज के ट्रेलर के बाद मास्क टीवी ओटीटी ने बाबा का टीजर रिलीज किया है। 

इसमें अपनी दमदार आवाज और शानदार व्यक्तित्व के साथ जानदार अभिनय के लिए विख्यात अभिनेता शाहबाज खान, सिंगर एक्टर राइटर और बहुमुखी प्रतिभा के धनी लाइक खान, कृति वर्मा आदि वेब सीरीज बाबा के टीचर में नजर आ रहे हैं। इस सीरीज का संगीत पहले ही धूम मचा रहा है। अब देखना यह होगा कि जब सीरीज रिलीज होती है तब दर्शकों पर यह कितना असर छोड़ पाती है। इस वेब सीरीज बाबा  के प्रचारक हंगामा मीडिया ग्रुप के संजय भूषण पटियाला कर रहे है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!