लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कहा- छोटे शहर से आने वालों के साथ ये लोग...

By अमित कुमार | Updated: August 11, 2020 06:45 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। किसी बात को सटीक तरीके से लोगों को देना कंगना को बखूबी आता है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फिल्म इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गई है। इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म), इनसाइडर्स वर्सेज आउटसाइडर्स को लेकर बहस छिड़ी हुई है।आयुष्मान खुराना ने भी हाल के दिनों में इस पर प्रतिक्रिया दी, लेकिन बयान देकर वह बुरी तरह फंस गए हैं।

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है। उन्होंने रणबीर को 'सीरियल स्कर्ट चेजर' और दीपिका को मानसिक रूप से पागल और 'साइको' कहा। कंगना ने अपने एक ट्वीट में लिखा, ''रणबीर कपूर एक सीरियल स्कर्ट चेजर इंसान हैं। किसी की हिम्मत नहीं कि वह रणबीर को रेपिस्ट कह सके। दीपिका मानसिक रूप से पागल है। 

कंगना ने कहा कि ये सब जानते हैं लेकिन किसी के अंदर हिम्मत नहीं कि कोई उन्हें साइको या विच कह सके। यह सब सिर्फ उन लोगों को कहा जाता है जो इंडस्ट्री में आउटसाइडर हैं। जो लोग अच्छे घर से और छोटे शहरों से आते हैं। कंगना ने यह ट्वीट एक फैन द्वारा रणबीर कपूर की फ्लॉप फिल्मों के नाम गिनवाए जाने के बाद किया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फिल्म इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गई है। 

इनसाइडर्स वर्सेज आउटसाइडर्स को लेकर बहस

इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म), इनसाइडर्स वर्सेज आउटसाइडर्स को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इस पर अब तक कई सेलिब्रिटीज ने अपनी राय व्यक्त की है। आयुष्मान खुराना ने भी हाल के दिनों में इस पर प्रतिक्रिया दी, लेकिन उनका पलड़ा सुशांत के मामले में घिरीं रिया चक्रवर्ती और स्टार किड्स की ओर झुका हुआ था। उन्हें रिया और स्टार किड्स का इस तरह सपोर्ट करना काफी महंगा पड़ गया है। 

कंगना ने आयुष्मान को बताया चापलूस आउटसाइडर

कंगना ने आयुष्मान को चापलूस आउटसाइडर करार दिया। बता दें कि हाल ही में फिल्म निर्माता कमाल राशिद खान (केआरके) ने आयुष्मान पर तंज कसा था। उन्होंने लिखा था कि तीन कारणों की वजह से आयुष्मान रिया चक्रवर्ती और स्टारकिड्स को सपोर्ट कर रहे हैं। पहली वजह उनको बॉलीवुड में रहना है। दूसरी वजह वह यशराज फिल्म के लिए काम करते हैं और तीसरी वजह सुशांत सिंह राजपूत उनके प्रतिद्वंदी थे। 

खुलकर अपनी बात रखती हैं कंगना रनौत 

केआरके ने यह भी कहा था कि चिंता मत करो। आने वाले समय में आपकी भी फिल्में आएंगी। सही समय आने पर जनता आपको जवाब जरूर देगी। केआरके के इसी ट्वीट को शेयर करते हुए कंगना ने आयुष्मान के लिए लिखा, ''बाहर से आने वाले चापलूस लोग बॉलीवुड माफिया का जमकर समर्थन करते हैं। इसकी केवल एक ही वजह है उनकी मध्यस्थता। इन सितारों से किसी माफिया को कोई खतरा नहीं है। ये लोग केवल कंगना और केआरके जैसे लोगों से ही डरते हैं जो इनके बारे में खुलकर बात करते हैं।''

टॅग्स :कंगना रनौतआयुष्मान खुरानादीपिका पादुकोणबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!