लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में महिला डांसर्स के साथ नाचे सलमान-कैटरीना, तस्लीमा नसरीन ने उठाया सवाल, कहा- मुस्लिम देश में...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 10, 2019 11:17 IST

तसलीना नसरीन ने सलमान और कैटरीना की परफॉर्मेंस पर सवाल खड़े किए हैं। तसलीमा नसरीन ने ट्विटर पर सलमान की एक तस्वीर शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान कैटरीना कैफ हाल ही में बांग्लादेश टी-20 क्रिकेट मैच की ग्रैंड ओपनिंग सेरिमनी में पहुंचे थेइस मौके पर खुद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी मौजूद थीं।

सलमान खानकैटरीना कैफ हाल ही में बांग्लादेश टी-20 क्रिकेट मैच की ग्रैंड ओपनिंग सेरिमनी में पहुंचे थे।इस मौके पर खुद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी मौजूद थीं।  इस दौरान सलमान और कैटरीना ने जमकर डांस किया। लेकिन दोनों की ये परफॉर्मेंस लेखिका तसलीमा नसरीन को बिल्कुल पसंद नहीं आई है।

तसलीना नसरीन  ने सलमान और कैटरीना की परफॉर्मेंस पर सवाल खड़े किए हैं। तसलीमा नसरीन ने ट्विटर पर सलमान की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सलमान महिला डांसर्स के साथ परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। 

इस पर ट्वीट करते हुए तसलीमा ने लिखा है कि सलमान खान, कैटरीना कैफ और अर्धनग्न लड़कियां कल रूढ़िवादी मुस्लिम देश बांग्लादेश में कामुक गीतों पर नृत्य कर रहे थे। दर्शकों में हिजाबी, बुर्केवाली, दाढ़ी वाले मुल्ला ये देखकर बहुत खुश हो रहे थे। वे उन सभी गैर-इस्लामिक चीजों को पसंद करते हैं जो दूसरे देश से आई हों।

तसलीना के इस पोस्ट पर कुछ लोग उनके समर्थन में नजर आए। लोगों ने तसलीना ने इस सवाल को सही करारा। वहीं, कुछ लोग इसके विरोध में नजर आए हैं। लोगों ने इसके लिए तसलीमा की क्लास भी लगाई है।

इस सामारोह के बाद सलमान ने एक फोटो पोस्ट की ।  इसमें सलमान ब्लू टी-शर्ट, ब्लैक जैकेट में नजर आ रहे हैं, वहीं कटरीना ब्लैक आउटफिट में स्टनिंग दिखीं। सलमान ने फोटो पर कैप्शन दिया, 'प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ कटरीना और मैं...उनसे मिलना खुशी और सम्मान की बात थी। 

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?