लाइव न्यूज़ :

एक विलेन 2 में होंगी तारा सुतारिया, इस एक्टर संग करेंगी रोमांस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 12, 2020 09:48 IST

एक्ट्रेस आदित्य रॉय कपूर संग फिल्म एक विलेन 2 में नजर आएंगी,इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी भी अहम रोल में होंगे, फिल्म को मोहित सूरी बनाएंगे

Open in App
ठळक मुद्दे'एक विलेन' के सीक्वल में जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर के साथ अब तारा सुतारिया का नाम भी जुड़ गया हैइस फिल्म से तारा के जुड़ने के बाद अब मोहित सूरी की टीम जल्द ही इसकी शूटिंग की तैयारी कर सकती है

निर्देशक मोहित सूरी की 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' के सीक्वल में जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर के साथ अब तारा सुतारिया का नाम भी जुड़ गया है. इस फिल्म से तारा के जुड़ने के बाद अब मोहित सूरी की टीम जल्द ही इसकी शूटिंग की तैयारी कर सकती है.

तारा एक पेशेवर गायिका हैं और इस फिल्म में भी वह एक गायिका का किरदार ही निभाने वाली हैं. फिल्म में तारा के चयन पर मोहित सूरी ने कहा, ''एक फिल्मकार के लिए किसी कलाकार को एक सिंगर के रूप में ढालना बहुत मुश्किल होता है. तारा पहले से ही एक पेशेवर सिंगर हैं.

एक निर्देशक के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है. तारा की आवाज आज की पीढ़ी को अपने साथ जोड़ती है. यही वो कलाकार है जिसकी जरूरत मेरी फिल्म में इस किरदार को थी.'' खबर है कि मोहित विलेन की एक अलग दुनिया बनाने की फिराक में हैं और 'एक विलेन 2' इसी दिशा में उनका एक कदम है.

उनके करीबी सूत्रों ने कहा, ''हम अब तक सुपर हीरो और पुलिस की दुनिया को फिल्मों में देखते आए हैं, लेकिन अब मोहित सूरी इस फ्रेंचाइजी के जरिए इंसानों के व्यवहार के अंधेरे पहलू को पर्दे पर उतारना चाहते हैं. उनकी यह कोशिश आगे भी जारी रहेगी.'' इस फिल्म को भूषण कुमार और एकता कपूर मिलकर निर्मित कर रहे हैं. फिल्म अगले साल 8 जनवरी को रिलीज होगी.

टॅग्स :तारा सुतारियाजॉन अब्राहमआदित्य रॉय कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहारिया के बीच हुआ ब्रेकअप? AP ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म!

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ड्रेस, हाथ में गन और तीखी नजरें, Toxic में तारा सुतारिया का सबसे बोल्ड अवतार

बॉलीवुड चुस्कीजॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म '1911' का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है

बॉलीवुड चुस्कीकरीना और रणबीर कपूर के भाई आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से की सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें, देखें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?