लाइव न्यूज़ :

पुलिस के बाद तनुश्री दत्ता ने अब महिला आयोग से लगाई इंसाफ की गुहार, बढ़ सकती हैं नाना की मुश्किलें!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 9, 2018 05:45 IST

महिला आयोग से शिकायत में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने 2008 की घटना का विस्तार से जिक्र किया है।

Open in App

मुंबई, 9 अक्टूबरःतनुश्री दत्ता ने राष्ट्रीय महिला आयोग और महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग से इंसाफ की गुहार लगाई है। तनुश्री ने साल 2008 में 'हॉर्न, ओके, प्लीज' फिल्म के सेट पर शोषण मामले में नाना पाटेकर, गणेश आचार्य, सामी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अलावा संपत्ति की तोड़फोड़ और धमकी के लिए तनुश्री ने मनसे के कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में तनुश्री ने 2008 के घटनाक्रम का विस्तार से जिक्र किया है।

पुलिस में दर्ज करा चुकी हैं एफआईआर

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने साल 2008 में फिल्म के एक सेट पर नाना द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया है। तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि साल 2008 में आई फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के लिए उन्हें एक आइटम नंबर शूट करना था।

शूटिंग के दिन नाना पाटेकर भी सेट पर मौजूद थे। तनुश्री का आरोप है कि शूट के बीच में नाना उनके नजदीक आए और उन्होंने उन्हें गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। विरोध करने पर नाना ने उनसे बदतमीजी भी की।

तनुश्री ने आरोप लगाया कि विरोध करना नाना को गंवारा नहीं हुआ। उन्होंने कुछ राजनीतिक गुंडों को बुला लिया जिसके बाद तनुश्री पर जानलेवा हमला हुआ। उन्होंने इस मामले में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन से भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

नाना पाटेकर ने दी सफाई

अभिनेता नाना पाटेकर ने प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि 10 साल पहले जो सच था वो आज भी सच है। सच कभी बदल नहीं सकता। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मेरे वकील ने इस मामले में कोई भी बयान देने से मना किया है। इसलिए मीडिया के सामने अभी नहीं आया। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं।

टॅग्स :तनुश्री दत्तानाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?