लाइव न्यूज़ :

'Tanhaji' Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी' जल्द करेगी 200 करोड़ का आंकड़ा पार, जानिए अब तक का कलेक्शन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 19, 2020 17:10 IST

फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। यह फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' के बाद राज्य में दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म बन चुकी है, साथ ही स्थानीय मराठी फिल्म सैराट को मात दे सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को यह फिल्म 150 का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है। फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार छाई हुई है। पहले ही हफ्ते में यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस फिल्म का अब तक का कलेक्शन 150 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है। फिल्म की इस रफ्तार को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

अब तक का टोटल कलेक्शन 141 करोड़ रुपएबॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को यानी 9वें दिन फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने 15.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। यानी नौ दिनों के टोटल कलेक्शन की अगर हम बात करें तो यह 141 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। रविवार को यह फिल्म 150 का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सैफ अली खान, काजोल, शरद केलकर और नेहा शर्मा भी हैं।

महाराष्ट्र में मचाया धमालफिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। यह फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' के बाद राज्य में दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म बन चुकी है, साथ ही स्थानीय मराठी फिल्म सैराट को मात दे सकती है।

फिल्म की कहानीफिल्म में दिखाया गया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का स्वराज सपना है, जो हर एक मराठा के दिल में बसता है। बात उस समय की है जब औरंगजेब शासित मुगल सल्तनत दिन-ब-दिन शक्तिशाली होती है। कई राजपूत राजा उनसे मिल जाते हैं। अब औरंगजेब अपने साम्राज्य को बढ़ाना चाहता है। मुगल धोखे से मराठों के 23 किलों पर अपना कब्ज जमा लेता है, जिसमें से एक है कोंढ़णा का किला। 

शिवाजी महाराज को इस बात की खबर लगती है। इस अक्रामण के लिए औरंगजेब अपने सबसे वफादार उदयभान (सैफ अली खान) को कोंढ़णा की तरफ भेजते हैं। शिवाजी किसी भी तरह से उदयभान को रोकना चाहते हैं।  दूसरी तरफ तान्ही जी (अजय देवगन) अपने बेटे की शादी में व्यस्त होते हैं, शिवाजी नहीं चाहते थे कि उनकी खुशियों में दखल दें। लेकिन तान्हाजी जैसे ही आक्रमण की खबर सुनते हैं वैसे ही शादी छोड़कर कर्ज पूरा करने के लिए निकल पड़ते हैं। तान्हाजी किस तरह से कोंढ़णा के किले को उदयभान से बचाते हैं और भगवा लहराते हैं इसके लिए आपको फिल्म देखना होगा।

टॅग्स :तानाजी: द अनसंग वॉरियरअजय देवगनकाजोल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक साड़ी में काजोल ने कराया फोटोशूट, 51 की उम्र में बिखेरा ग्लैमरस का जादू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस