लाइव न्यूज़ :

ए आर रहमान के सपोर्ट में तमिलनाडु के सीएम, कहा- भारत का नाम रोशन करने वाले संगीतकार को किया गया रोकने का प्रयास

By भाषा | Updated: July 28, 2020 15:37 IST

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पिछले महीने हुई मौत के बाद से बॉलीवुड में ‘‘भीतरी बनाम बाहरी” की चर्चा जोरों पर है और रहमान का बयान इसी क्रम में आया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्मकार शेखर कपूर ने कहा कि संगीतकार ए आर रहमान का ऑस्कर जीतना इस बात का सबूत है कि बॉलीवुड उनकी प्रतिभा को संभाल नहीं सकता। रहमान को 2009 के अकेडमी अवार्ड्स में डैनी बॉयल की फिल्म “स्लमडॉग मिलियनेयर” के लिए दो पुरस्कार मिले थे।

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के एक वरिष्ठ मंत्री ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान की, हिंदी सिनेमा उद्योग में कथित ‘गुटबाजी’ के कारण काम नहीं मिलने संबंधी टिप्पणी का समर्थन करते हुए मंगलवार को कहा कि रहमान देश के बेहतरीन संगीतकार हैं। नगर प्रशासन मंत्री एसपी वेलुमनी ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘अफसोस की बात है कि दुनिया भर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले रहमान को अच्छी फिल्में नहीं मिल सकीं क्योंकि कुछ लोग हिंदी सिनेमा उद्योग में उनके बारे में अफवाहें फैला रहे थे।’’

रहमान ने पहले दावा किया था कि हिंदी फिल्म उद्योग में एक ‘‘गिरोह’’ है जो उन्हें काम करने से रोक रहा है। पिछले महीने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के बाद बॉलीवुड में बाहरी लोगों और भाई-भतीजावाद संबंधी विवाद को लकर छिड़ी बहस के बीच रहमान की टिप्पणी आयी थी। मंत्री ने तमिल में ट्वीट किया, “जो लोग संगीत को विश्वपटल पर ले जाकर लोगों का दिल जीतने वाले और भारत का नाम रोशन करने वाले रहमान को रोकने का प्रयास कर रहे हैं , वे निंदनीय हैं। मैं दिल से रहमान का समर्थन करता हूं।” 

शेखर कपूर ने भी किया रहमान का सपोर्ट

वहीं फिल्मकार शेखर कपूर ने कहा कि संगीतकार ए आर रहमान का ऑस्कर जीतना इस बात का सबूत है कि बॉलीवुड उनकी प्रतिभा को संभाल नहीं सकता।  रहमान के एक साक्षात्कार को साझा करते हुए, कपूर ने ट्वीट किया कि बॉलीवुड को उस कलाकार से असुरक्षा हो सकती है जिसे अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (ऑस्कर) से मान्यता मिली हो। 

फिल्म “स्लमडॉग मिलियनेयर” के लिए रहमान को मिला थ पुरस्कार

कपूर ने लिखा, “आपको पता है ए आर रहमान कि समस्या क्या है। आप ऑस्कर गए और जीतकर लाए। ऑस्कर बॉलीवुड को अपनी विफलता का एहसास दिलाता है। यह साबित करता है कि अगर आपके पास ज्यादा प्रतिभा है तो बॉलीवुड से वह संभलेगी नहीं।” रहमान को 2009 के अकेडमी अवार्ड्स में डैनी बॉयल की फिल्म “स्लमडॉग मिलियनेयर” के लिए दो पुरस्कार मिले थे।

टॅग्स :एआर रहमानबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्की'सांप्रदायिक' बयानबाजी के बाद अब एआर रहमान ने ऑस्कर जीतने को बताया एक 'बोझ'

बॉलीवुड चुस्कीAR Rahman: भारत मेरी प्रेरणा, मेरा गुरु और मेरा घर?, मुझे माफ कर दो?, ए आर रहमान ने दी सफाई, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?