लाइव न्यूज़ :

आर्थिक तंगी से जूझ रहे तमिल एक्टर विरुत्छगाकांत की ऑटो में मिली डेडबॉडी, कोई नहीं दे रहा था काम!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: March 25, 2021 14:47 IST

विरुत्छगाकांत को साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘काधल’ में देखा गया था. इस फिल्म के बाद से एक्टर के करियर पर लगभग ब्रेक लग गया था.

Open in App

 फिल्म इंडस्ट्री] से एक चौंकानेवाली खबर सामने आई है. तमिल फिल्मों के एक्टर विरुत्छगाकांत की मौत हो गई. उनकी डेड बॉडी एक ऑटो से मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उनकी मौत नींद में ही हो गई, लेकिन मरने की असली वजह का खुलासा नहीं हुआ है. मगर  इस तरह से उनकी डेड बॉडी मिलने से हर कोई हैरान है. फैंस इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि विरुत्छगाकांत अब इस दुनिया में नहीं रहे.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक्टर के मां-बाप का कुछ समय पहले निधन हो गया था, तब से ही वह परेशान थे. इस बीच फिल्मों में भी उन्हें काम मिलना बंद हो गया था. ऐसे में कमाई का कोई जरिया नहीं था, जिसकी वजह से एक्टर को मजबूरन ऑटो में ही सोना पड़ता था. वे काम न मिलने की वजह से मानसिक रूप से भी परेशान थे.

इतना ही नहीं कहा तो ये जा रहा है कि एक्टर ने सोने के लिए मंदिरों का भी सहारा लिया था. परेशानियों के कारण एक्टर मानसिक रूप से टूट चुके थे. कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि डायरेक्टर साई धीना ने विरुत्छगाकांत की मदद करने की कोशिश की थी.

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था और एक्टर को काम देने की गुजारिश की थी.हालांकि उनकी अपील के बाद भी एक्टर को काम नहीं मिला था. विरुत्छगाकांत को साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘काधल’ में देखा गया था. इस फिल्म के बाद से एक्टर के करियर पर लगभग ब्रेक लग गया था.

विरुतचागकंठ पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब तमिल मूवी डायरेक्टर साई धीना ने उन्हें एक मंदिर में बैठा देखा था. साई धीना ने एक्टर को मदद की और अपने घर पर भी रखा था. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर साई धीना ने अन्य डायरेक्टर्स से भी विरुत्छगाकांत को फिल्मों में काम देने की अपील की थी, लेकिन उन्हें काम नहीं मिला और अब उनकी मौत की खबर सामने आई है. 

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!