लाइव न्यूज़ :

तमिल अभिनेत्री मीरा मिठू पर दलितों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज, जानिए अभिनेत्री ने क्या कुछ कहा था

By अनिल शर्मा | Updated: August 9, 2021 14:49 IST

वायरल वीडियो क्ल्पि में मीरा ने कहा था कि अनुसूचित जाति के सभी लोग आपराधिक और अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। और यही कारण है कि उन्हें समाज में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देमीरा ने कहा था कि अनुसूचित जाति के सभी लोग आपराधिक और अवैध गतिविधियों में शामिल हैंसोशल मीडिया पर क्लिप के वायरल होने के बाद ट्विटर यूजर्स ने अभिनेत्री की गिरफ्तारी की मांग उठीदलित-केंद्रित पार्टी विदुथलाई सिरुथिगल काची के नेता वन्नी अरासु ने शिकायत दर्ज कराई है

तमिलनाडुः तमिल अभिनेत्री मीरा मिठू के खिलाफ दलित समुदाय के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत दलित-केंद्रित पार्टी विदुथलाई सिरुथिगल काची के नेता वन्नी अरासु ने दर्ज कराई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मीरा ने 7 अगस्त को एक वीडियो क्लिप अपलोड की थी जिसमें उन्होंने समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर क्लिप के वायरल होने के बाद ट्विटर यूजर्स ने अभिनेत्री की गिरफ्तारी की मांग की।

मीरा ने सफाई में कही ये बात

वहीं मीरा ने शिकायत की है कि एक निर्देशक ने कथित तौर पर उनकी तस्वीर चुरा ली है और फिल्म के फर्स्ट लुक के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने दलित समुदाय के अपमान के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया।

वीडियो में क्या कहा था अभिनेत्री ने?

वायरल वीडियो क्ल्पि में बिग बॉस तमिल की पूर्व कंटेस्टेंट मीरा ने कहा था कि अनुसूचित जाति के सभी लोग आपराधिक और अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। और यही कारण है कि उन्हें समाज में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मीरा ने ये भी कहा था कि सभी अनुसूचित जाति के निर्देशकों और तमिल उद्योग के लोगों को बाहर कर दिया जाना चाहिए।

अभिनेत्री पर लगाई गई हैं ये धाराएं

रिपोर्टों के अनुसार, आईपीसी की धारा 153, 153ए(1)(ए), 505(1)(बी), 505 (2) और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कई धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम