लाइव न्यूज़ :

तापसी पन्नू ने अनिल कपूर के बेटे पर कसा तंज, कहा-स्टारकिड के वजह से मिली...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 21, 2019 11:06 IST

तापसी बेवाक तरीके से अपनी हर एक मुद्दे पर राय रखती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा में पहुंची थीं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है।तापसी अलग तरह की फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। तापसी अलग तरह की फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। तापसी अभी तक एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर चुकी हैं। तापसी उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो खुलकर अपनी बात रखती हैं। तापसी बेवाक तरीके से अपनी हर एक मुद्दे पर राय रखती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस  नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा में पहुंची थीं।  जहां एक्ट्रेस ने कई मुद्दों पर अपना पक्ष रखा है।

शो में नेहा धूपिया तापसी पन्नू से पूछती हैं कि 'बॉलीवुड में ऐसे कौन से कलाकार हैं जिनके माता-पिता अगर इंडस्ट्री से नहीं होते तो वो आज इंडस्ट्री से बाहर होते?' इस सवाल पर बिना सोचे एक्ट्रेस ने अनिल कपूर के बेटे हर्षबर्धन का नाम लिया है।

तापसी पन्नू ने इस सवाल पर कहा है कि मुझे लगता है कि हर्षवर्धन कपूर... क्योंकि मैंने उनका जितना भी काम देखा है मुझे लगता है कि पहली फ्लॉप फिल्म के बाद दूसरी फिल्म मिलना उनके लिए मुश्लिक होता।

हर्षवर्धन ने साल 2016 में फिल्म मिर्जया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह साल 2018 में भावेश जोशी सुपरहीरो में नजर आए लेकिन हर्षवर्धन की ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी थीं।

तापसी पन्नू की फिल्म की बात करें तो हाल ही में वह सांड की आंख में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनकेर नजर आई थी। यह फिल्म दुनिया की सबसे बुजुर्ग शार्प शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। 

टॅग्स :तापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMathias Boe Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम की हार, तापसी पन्नू के पति बो ने लिया संन्यास, पोस्ट लिख कर कहा-मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं

बॉलीवुड चुस्कीHauli Hauli Song: अक्षय कुमार ने 'हौली हौली' गाने पर किया डांस, फिल्म 15 अगस्त को होगी रिलीज, देखे वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकब रिलीज होगा 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर? नेटफ्लिक्स ने दी अपडेट, नए पोस्टर में खुला राज

बॉलीवुड चुस्कीKhel Khel Mein: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDunki Box Office Collection: छठे दिन डंकी का बुरा हाल, पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?