लाइव न्यूज़ :

तापसी की शादी के लिए पूरी प्लानिंग हो चुकी है, बस हां का इंतजार; बहन शगुन तापसी ने किया खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: August 9, 2021 14:34 IST

शगुन से सवाल किया गया कि आप वेडिंग प्लानर हैं, आपने तापसी की शादी के बारे में क्या प्लॉनिंग की है? इस पर शगुन ने बताया कि उन्होंने बहुत सारी लोकेशंस देखी हैं। बस तय करना है कि शादी करनी है या नहीं क्योंकि शादी को लेकर दूर-दूर तक कोई प्लान नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे तासपी पन्नू पिछले कुछ समय से माथियास बो को डेट कर रही हैं माथियास एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और अब एक कोच हैंतापसी पन्नू ने अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा है

मुंबईः तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की बहन शगुन पन्नू (Shagun Pannu) ने खुलासा किया है कि अभिनेत्री के विवाह स्थल की रेकी कर ली गई है। हालांकि, वह और उनका परिवार तापसी के शादी के लिए हां कहने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि तासपी पन्नू पिछले कुछ समय से माथियास बो को डेट कर रही हैं। माथियास एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और अब एक कोच हैं। हालांकि तापसी पन्नू ने अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा है, लेकिन वह और मथियास इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के बारे में पोस्ट शेयर करते हैं।

शादी की लोकेशन देख ली गई हैः शगुन

एक प्रमुख दैनिक के साथ बात करते हुए तापसी और शगुन ने एक दूसरे के बारे में काफी सारी बातों का खुलासा किया। तापसी की बहन शगुन पेशे से एक वेडिंग प्लानर। उनसे  पूछा गया कि क्या उसके पास तापसी की शादी के लिए प्लानिंग हैं। शगुन ने हां में जवाब देते हुए कहा, मैंने बहुत सारे लोकेशन देख रखे हैं। मेरे दिमाग में सबकुछ है कि कहां शादी करना ही। उसकी रेकी कर ली गई है। इसी बीच तापसी कहती हैं कि अब तय ये करना है की शादी करनी है या है नहीं।

माता-पिता को इंतजार: शगुन, तापसी में से कोई शादी के लिए हां कर दे

शगुन  ने आगे बताया कि उनके माता-पिता चाहते हैं कि दोनों में से किसी एक की शादी हो जाए। कोई एक तो हां बोल दे। उन्हें इंतजार है कि कोई एक शादी के लिए हामी भर दे। शगुन ने कहा कि उनके माता-पिता को लगता है कि तापसी शादी नहीं करेगी इसलिए उन्हें कर लेना चाहिए।

शादी को लेकर तापसी के माता-पिता चिंतित हैं

शुगन की बात पर तापसी कहती हैं कि मेरे माता-पिता चिंतित हैं कि मैं कभी शादी नहीं करूंगी। तापसी ने कहा कि एक बार उन्होंने कहा था- भाई तू  प्लीज शादी करले, बस तू करले, किसी से भी बस करले।  उन्हें चिंता है कि मैं कभी शादी ही नहीं करूंगी। अभिनेत्री इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं करेगी जिसे उसके माता-पिता नापसंद करते हों। तापसी ने यह भी कहा कि रिश्ते में 'टाइम पास करने' में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।

गौरतलब है कि तापसी पन्नू अपनी बहन शगुन पन्नू के साथ नैनीताल में अपनी पहली होम-प्रोडक्शन फिल्म 'ब्लर' की शूटिंग में बिजी हैं

टॅग्स :तापसी पन्नूबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!