लाइव न्यूज़ :

Taapsee Pannu Sangeet Ceremony: तापसी पति मैथियास के संग किया डांस, संगीत नाइट में मचा खूब धमाल; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: April 4, 2024 09:38 IST

Taapsee Pannu Sangeet Ceremony: एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बैडमिंटन प्लेयर माथियास बो से शादी की है।

Open in App

Taapsee Pannu Sangeet Ceremony: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को लेकर मीडिया में यह खबरें आ रही है कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली है। बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बोए के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में रहने के बाद तापसी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। अब उनकी शादी के कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें अलग-अलग फंक्शन की झलक दिखने को मिल रही है। 

सोशल मीडिया पर तापसी के संगीत नाइट की वीडियो सामने आई है जिसमें तापसी परिवार और अपने पति के साथ डांस कर रही हैं। संगीत लाइट के एक के बाद एक कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। अपने संगीत समारोह के दौरान, तापसी और मैथियास ने मंच पर ब्रूनो मार्स के गाने "जस्ट द वे यू आर" पर एक साथ नृत्य किया। वीडियो के अंत में एक मधुर क्षण है जहां उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया और मेहमानों को धन्यवाद दिया।

तापसी ने अपनी बहन शगुन पन्नू के साथ फिल्म दिल तो पागल है के गाने 'ले गई' पर डांस भी किया। तापसी ने सफेद पोशाक पहनी थी, जबकि मैथियास ने गुलाबी सूट पहना था और शगुन ने हरे रंग का लहंगा पहना था।

सुर्ख लाल सूट में दुल्हन बनीं तापसी 

संगीत नाइट के वीडियो से पहले तापसी की शादी का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में तापसी लाल रंग के सूट में दुल्हन बनकर अपने दूल्हे के पास पहुंची। तापसी का ब्राइडल एंट्री डांस वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। तापसी की बहन शगुन पन्नू और लड़कियों का एक समूह दुल्हन के साथ था जब वह दिन के विवाह समारोह के लिए बाहरी विवाह स्थल पर जा रही थी। एक दूसरे को माला पहनाने के बाद उन्होंने एक साथ नृत्य किया।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तापसी और मैथियास की शादी 23 मार्च को उदयपुर में हुई और यह बेहद निजी मामला था। समारोह 20 मार्च को शुरू हुआ। हाल ही में, फिल्म निर्माता कनिका ढिल्लों और अभिनेता पावेल गुलाटी की तस्वीरें सामने आईं, जो तापसी और माथियास की शादी की लग रही थीं, जिससे इस कार्यक्रम की चर्चा और बढ़ गई। हालांकि, तापसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

टॅग्स :तापसी पन्नूवेडिंगबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई