लाइव न्यूज़ :

रिवीलिंग ड्रेस के साथ माँ लक्ष्मी का नेकलेस पहनने पर तापसी पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: March 28, 2023 17:43 IST

कथित तौर पर, हिंद रक्षक संगठन के संयोजक और भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ ने अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ ने अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराईगौड़ ने तापसी पन्नू की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्ति जताई हैजिसमें अभिनेत्री 'डीप नेक' ड्रेस के साथ 'देवी लक्ष्मी' वाला नेकलेस धारण किया हुआ है

इंदौर: फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू पर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने की शिकायत की गई है। कथित तौर पर, हिंद रक्षक संगठन के संयोजक और भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ ने शिकायत दर्ज कराई है। गौड़ ने तापसी पन्नू की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्ति जताई है जिसमें उन्होंने 'डीप नेक' ड्रेस के साथ 'देवी लक्ष्मी' वाला नेकलेस धारण किया हुआ है।

छत्रीपुरा पुलिस ने मामले में शिकायत को लेकर कहा कि, “हमें अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ एकलव्य गौड़ (भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे) की ओर से लक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के दौरान देवी लक्ष्मी का लॉकेट पहनकर धार्मिक भावनाओं और सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने की शिकायत मिली है।“

पुलिस अब इस मामले की जाँच कर रही है। गौर ने तापसी के इंस्टाग्राम पोस्ट को 'सनातन धर्म को नीचा दिखाने का एक सुनियोजित प्रयास' बताया है। हालाँकि एक्ट्रेस ने अब तक खुद पर लगे आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बता दें कि तापसी ने इस साल जनवरी में अपनी फिल्म हसीन दिलरुबा के सीक्वल की घोषणा की। इसके बाद, उन्होंने फिर आयी हसीन दिलरुबा के पोस्टर का अनावरण किया, जहाँ अभिनेत्री को कैमरे की ओर पीठ करके देखा गया था। कैप्शन और पोस्टर ने सुझाव दिया कि अगली कड़ी आगरा पर आधारित होगी।

इसके अलावा, तापसी जल्द ही राजकुमार हिरानी की डंकी के लिए शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। फिल्म के इस साल के अंत में सिनेमाघरों में आने की संभावना है। तापसी प्रतीक गांधी के साथ 'वो लड़की है कहां' में भी नजर आएंगी।

टॅग्स :तापसी पन्नूइंदौरबॉलीवुड अभिनेत्रीमां लक्ष्मी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?