लाइव न्यूज़ :

पुरुष मांगे तो कहते मार्केट बढ़ गई है, लेकिन महिला ने मांगा तो..., जानिए किस बात पर भड़कीं तापसी पन्नू

By अनिल शर्मा | Updated: July 1, 2021 09:33 IST

कुछ दिनों पहले ये खबर फैली थी कि करीना कपूर ने सीता के रोल के लिए मेकर्स से 12 करोड़ फीस की मांग की है। इस खबर के बाहर आते ही लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया। अब तापसी ने उनलोगों को निशाने पर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देतापसी ने करीना कपूर को ट्रोल करने वालों को दिया जवाबखबर थी कि करीना ने सीता के रोल के लिए 12 करोड़ की डिमांड की हैतापसी ने कहा कि माइथोलॉजिकल किरदार निभाने के लिए पुरुष कभी फ्री में रोल नहीं करते हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं और जरूरी मुद्दों पर खुलकर बोलती भी हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने उन ट्रोलर्स को खूब खरी-खोटी सुनाई है जिन्होंने करीना कपूर को एक रोल के एवज में 12 करोड़ मांगने की खबर पर ट्रोल किया। 

दरअसल कुछ दिनों पहले ये खबर फैली थी कि करीना कपूर ने सीता के रोल के लिए मेकर्स से 12 करोड़ फीस की मांग की है। इस खबर के बाहर आते ही लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया। लोगों ने उनके चरित्र और जिस घराने की बहू हैं, उससे जोड़ते हुए काफी ट्रोल किया। जिसके बाद तापसी पन्नू ने उन लोगों को निशाने पर लिया। 

एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में तापसी ने कहा कि अगर कोई पुरुष ने इतने पैसे मांगे होते तो कहा जाता, इसकी मार्केट वैल्यू बढ़ गई है...लेकिन एक महिला ने मांगे हैं तो उसे अत्यधिक मांग करने वाली कहा जा रहा है। तापसी ने अपने जवाब में आगे कहा कि आप हमेशा महिलाओं की सेलेरी बढ़ने की समस्या के बारे में पढ़ते हैं, लेकिन ऐसा क्यों होना चाहिए? करीना हमारे देश की सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं और वह अगर अपने समय में सेलेरी मांग रही हैं तो यह उनकी जॉब है। तापसी ने इसके साथ ये भी कहा कि माइथोलॉजिकल किरदार निभाने के लिए पुरुष कभी फ्री में रोल नहीं करते हैं।

टॅग्स :तापसी पन्नूकरीना कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!