लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की सीरीज ऑफ इंटरेक्शन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने Tweet कर कहा- लोग इससे नफरत क्यों करते हैं, जबकि ये...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 5, 2020 14:06 IST

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सीरीज को लेकर स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा भास्कर ने एक बार फिर से ट्वीट करके राहुल गांधी की तारीफ की हैस्वरा काफी समय से पर्दे से दूर हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देशभर में कोरोना के कहर के कारण लॉकडाउन की स्थिति को देखा गया। ऐसे में लॉकडाउन के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सीरीज ऑफ इंटरेक्शन शुरू किया है। इसमें राहुल गांधी हर मुद्दे पर किसी न किसी विशेषज्ञ से बातचीत करते हैं। राहुल के इसी कदम पर स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया है। स्वरा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्वरा बेवाकी से सोशल मीडिया पर अपनी बात रखती हैं। एक्ट्रेस हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। अक्सर वह अपने बयानों को लेकर ट्रोल हो जाती हैं।

 अपने ट्वीट में स्वरा भास्कर ने कहा है कि लोग राहुल गांधी के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से की गई बातचीत की सीरीज से नफरत क्यों करते हैं। इसके साथ ही स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि वे सूचनात्मक होती हैं और वर्तमान संकट व स्थितियों पर प्रासंगिक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी की ट्वीट के जरिए तारीफ की है। स्वरा ने लिखा है कि ट्विटर पर लोग राहुल गांधी की विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से बातचीत की सीरीज से नफरत क्यों कर रहे हैं। वे सूचनात्मक होती हैं और वर्तमान संकट व स्थितियों पर प्रासंगिक दृष्टिकोण प्रदान करती हैं। राजनीति के लिए- मुझे लगता है कि यह बहुत इक्का-दुक्का कदम है, जो एक राजनीतिज्ञ सुनता है।

स्वरा काफी समय से पर्दे से दूर हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर मुंबई से दिल्ली सड़क के रास्ते पहुंची थीं। वह अपनी मां से मिलने आई थीं। जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में भी रही थीं।

स्वरा भास्कर एक भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री हैं। स्‍वरा अभिनय के अलावा फिल्‍म प्रोड्यूसिंग का काम भी करती हैं। स्वरा ने फिल्म 'तनु वेड्स मनु' कंगना राणावत की सहेली पायल का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली। स्वरा ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नज़र है। स्‍वरा को फिल्‍मों में किये उनके बेहतरीन अभिनय के लिये अब तक कई पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया जा चुका है, उन्‍हें फिल्‍म तनू वेड्स मनू में बेस्‍ट सपोर्टिंग ऐक्‍ट्रेस के लिये फिल्‍म फेयर का अवार्ड, और इसी फिल्‍म के लिये ज़ी सिने अवार्ड, स्‍क्रीन अवार्ड्स और IIFA अवार्ड्स भी मिल चुका है। 

 

 

टॅग्स :राहुल गांधीस्वरा भाष्करबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच