लाइव न्यूज़ :

स्वरा भास्कर से सोशल मीडिया पर हुई बदसलूकी, तो मुंबई पुलिस का कुछ यूं आया रिप्लाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 10, 2019 14:20 IST

स्वरा राजनीतिक और समाजिक हर एक मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। हाल ही में स्वरा ने शबाना आजमी के सपोर्ट में भी ट्वीट किया था।

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा भास्कर हमेशा से अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं।सोशल मीडिया पर बेवाकी से अपनी बात रखती हैं।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा से अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बेवाकी से अपनी बात रखती हैं। कई बार वह अपने ट्वीट्स के साथ ट्रोल भी हो जाती हैं। हाल ही में एक यूजर ने स्वरा से बहसलूकी की है और अपशब्दों का प्रयोग किया है। 

इसके खिलाफ स्वरा ने मुंबई पुलिस से शिकायक की थी। मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस की मदद भी है। जिसके बाद स्वरा ने इस पर मुंबई पुलिस का धन्यवाद भी कहा है। बेवाकी से अपनी बात सोशल मीडिया पर रखने वाली स्वरा ने ट्रोलर्स के द्वारा अपशब्दों के प्रयोग पर मुंबई पुलिस से शिकायत की है।

 ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि पागल, गर्वित, भाग्यशाली राष्ट्रवादी और हिंदू अपने शब्दों से खुद के धर्म और राष्ट्र को शर्मसार कर रहे हैं। मुझे लगता है यह उत्पीड़न छेड़छाड़ है। इस ट्वीट को स्वरा ने मुंबई पुलिस को टैग भी किया और मामले की शिकायत की। 

फिर क्या था मुंबई ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए कार्यवाई की बात कही है। मुंबई पुलिस से एक्शन की बात सुनकर स्वरा काफी खुश हो गईं और तारीफ में एक ट्वीट किया। ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि 24/7 सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए और जल्द से जल्द रिप्लाई देने के लिए मुंबई पुलिस का धन्यवाद।

स्वरा राजनीतिक और समाजिक हर एक मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। हाल ही में स्वरा ने शबाना आजमी के सपोर्ट में भी ट्वीट किया था।

टॅग्स :स्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को एनसीपी (एसपी) युवा विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

बॉलीवुड चुस्कीकॉपीराइट उल्लंघन के चलते अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित

भारतAnushakti Nagar Election Results 2024: फहाद अहमद की हार पर एल्विश यादव ने कसा तंज, कहा- 'स्वरा भास्कर के हिजाब न पहनने की मिली सजा'

भारतAnushakti Nagar Election Results 2024: स्वरा भास्कर के पति अणुशक्ति नगर से हारे, फहाद अहमद ने हार के बाद EVM पर उठाया सवाल; वीडियो वायरल

भारतAnushakti Nagar Results: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद अणुशक्ति नगर सीट में सबसे आगे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया