लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से डिग्री न लेने के लिए UGC-AICTE ने भारतीय छात्रों से की अपील, सामने आया स्वरा भास्कर का रिएक्शन, हुईं ट्रोल

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 25, 2022 13:13 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की एक नोटिफिकेशन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने ट्वीट्स को लेकर ट्रोल होती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्करभारतीय छात्रों से PAK से डिग्री न लेने वाली अपील पर भी एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दरअसल, अक्सर ही किसी न किसी बात को लेकर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर देते हैं। इस बार भी मामला कुछ मिलता-जुलता ही है। दरअसल, हाल-फिलहाल में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने भारतीय स्टूडेंट्स से ये अपील की थी कि वो पाकिस्तान के किसी कॉलेज या शैक्षणिक संस्थान में एडमिशन न लें। स्वरा ने इसी मुद्दे पर अपनी राय रखी थी, जोकि सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आई।

एक्ट्रेस ने इस खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए सोच में पड़ने वाला इमोजी कैप्शन में डाला है। स्वरा भास्कर द्वारा इस मुद्दे पर ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऐसे में स्वरा भास्कर के पोस्ट पर कई तरह के कमेंट्स सामने आए हैं। इसमें एक यूजर ने यह तक कहा कि अब आपको चिंता हो रही होगी कि देश के भविष्य का क्या होगा। हमने आपका इंटरव्यू पाकिस्तानी चैनल पर देखा है। आपको लाहौर अच्छा लगा है, पाकिस्तान अच्छा लगता है। मगर आप शायद ये भूल जाती हैं कि ये वही पाकिस्तान है जो हमेशा हिन्दुस्तान के लोगों को दर्द देते हैं।

बता दें कि यूजीसी और एआईसीटीई की ओर से ये अपील इसलिए की गई है क्योंकि पाकिस्तानी डिग्री भारत में वैध नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान से पढ़कर आए स्टूडेंट्स भारत में कोई नौकरी या उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पात्र नहीं रहेंगे। यूजीसी और एआईसीटीई की ओर से संयुक्त रूप से यह परामर्श चीन के संस्थानों में भारतीय स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा हासिल करने से बचने की चेतावनी देने के एक महीने के अंदर जारी किया गया है।

टॅग्स :स्वरा भाष्करयूजीसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदो मुद्दों पर नाराज है प्रधानमंत्री कार्यालय?

भारतFake Universities List in India: यूजीसी ने जारी की 'फर्जी यूनिवर्सिटी' की लिस्ट, दिल्ली 12 इंस्टीट्यूट के साथ सबसे ऊपर

भारतसुप्रीम कोर्ट के द्वारा यूजीसी पर रोक लगाए जाने के बाद भी बिहार में टीएमबीयू ने लागू कर दिया यूजीसी, विरोध के बाद लिया वापस

भारतसुप्रीम कोर्ट ने नए UGC नियमों के लागू होने पर लगाई रोक, कहा- इनमें स्पष्टीकरण की ज़रूरत है

भारतUGC Regulations Row: सुप्रीम कोर्ट UGC के नए नियम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए हुआ सहमत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?