लाइव न्यूज़ :

'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, एक्ट्रेस ने विवेक अग्निहोत्री पर किया था ट्वीट

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 15, 2022 13:44 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री पर कटाक्ष करने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। बता दें कि फिल्म 11 मार्च को रिलीज हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्सस्वरा भास्कर विवेक रंजन अग्निहोत्री पर कटाक्ष करने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

मुंबई: फिल्म डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के बाद से लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। यही नहीं, 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड भी दो गुटों में बंट गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर फिल्म को देख चुके लोग अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अग्निहोत्री पर कटाक्ष करने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

बता दें कि फिल्म का नाम लिए बिना स्वरा ने एक ट्वीट किया था, जोकि यूजर्स को पसंद नहीं आया। ऐसे में कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करने के लिए कमेंट सेक्शन का सहारा लिया। स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "अगर आप चाहते हैं कि कोई आपके प्रयासों की 'सफलता' के लिए आपको बधाई दे तो शायद पिछले पांच साल सिर झुकाकर न बिताएं।" एक्ट्रेस के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि आपको यह सब गलत लगा स्वरा। लोग पूछ रहे हैं कि बॉलीवुड के प्रमुख सितारों ने लोगों को सिनेमाघरों में वापस लाने के लिए सराहना का एक शब्द क्यों नहीं कहा। ऑपरेटिव शब्द "प्रमुख" है। आप शांत हो सकती हैं।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "बधाई स्वरा!! फिर से आपने इसे सफलतापूर्वक "किसी और की सफलता" से लोगों का ध्यान आकर्षित किया, लेकिन खेद है कि इस बार केवल 100+ रीट्वीट ऐसा लगता है कि लोग किसी उपयोगी काम में व्यस्त हैं।"

गौरतलब है कि फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी समेत प्रकाश बेलावड़ी, दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, पुनीत जैसे कलाकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बताते चलें कि अक्षय कुमार, यामी गौतम और हंसल मेहता सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स फिल्म के समर्थन में सामने आए हैं और उन्होंने लोगों से इस फिल्म को देखने का अनुरोध भी किया है।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सस्वरा भाष्करVivek Ranjan Agnihotri
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Bengal Files trailer: विवेक अग्निहोत्री का आरोप, कोलकाता पुलिस ने 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर लॉन्च रोका

भारतस्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को एनसीपी (एसपी) युवा विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

बॉलीवुड चुस्कीकॉपीराइट उल्लंघन के चलते अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित

भारतAnushakti Nagar Election Results 2024: फहाद अहमद की हार पर एल्विश यादव ने कसा तंज, कहा- 'स्वरा भास्कर के हिजाब न पहनने की मिली सजा'

भारतAnushakti Nagar Election Results 2024: स्वरा भास्कर के पति अणुशक्ति नगर से हारे, फहाद अहमद ने हार के बाद EVM पर उठाया सवाल; वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?