लाइव न्यूज़ :

लव जिहाद को लेकर स्वरा भास्कर का बड़ा बयान, कहा- हिंदू महिलाओं को कंट्रोल करने के लिए यह कानून लाना चाहती है सरकार

By अमित कुमार | Updated: November 19, 2020 14:59 IST

स्वरा ने इस साल की शुरुआत में नागरिकता संशोधन अधिनियम और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स के खिलाफ असंतोष व्यक्त किया था। इसके अलावा भी वह कई मसलों पर अपनी बात खुलकर रखती रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा ने सोशल मीडिया पर एक यूजर के ट्विट को जवाब देते हुए अपनी बात कही है।यूजर के इस ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए स्वरा भास्कर ने अपने विचार पेश किए।मध्य प्रदेश सरकार लव जिहाद को लेकर कानून लेकर आने वाली है।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक्टिंग के अलावा कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय देने के लिए जानी जाती हैं। इसके लिए कई बार उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। हाल ही में उन्होंने लव जिहाद के मुद्दें पर बेबाक तरीके से अपनी राय रखी है। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार लव जिहाद को लेकर कानून लेकर आने वाली है। सरकार के इस फैसले पर स्वरा ने अपनी बात रखी है। 

स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक यूजर के ट्विट को जवाब देते हुए अपनी बात कही है। यूजर ने ट्वीट किया, एक बार को मान लेते हैं कि लव जिहाद वास्तविक है और इसे ठीक करने की जरूरत है। आप धारा 366 (जबरन शादी), धारा 415 (धोखाधड़ी), धारा 340 (जबरन कारावास) और धारा 383 (जबरन वसूली) का इस्तेमाल कर मुकदमा चला सकते हैं. तो फिर नया कानून क्यों लाना चाहते हैं।

यूजर के इस ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए स्वरा भास्कर ने अपने विचार पेश किए। स्वरा भास्कर ने बताया कि सांप्रदायिक उन्माद को हवा देने के लिए, चुनाव प्रचार के दौरान झूठ फैलाने के लिए, हिंदू महिलाओं को नियंत्रित करने के लिए, समुदायों के बीच खाई को और गहरा करने के लिए, झूठे दुश्मन पैदा करने के लिए और उनके लिए बड़े पैंमाने पर घृणा पैदा करने के लिए। स्वरा भास्कर ने बताया कि सरकार इन कारणों की वजह से इस कानून को लाना चाहती है। 

वहीं स्वरा भास्कर ने पिछले दिनों एक ट्वीट कर आजाद मैदान में तोड़फोड़ करने वाले कुछ युवाओं की तस्वीर को घटिया फोटोशॉप बताया था। इसी ट्वीट के जवाब में पत्रकार दीपक चौरसिया ने एक ट्वीट की है। पत्रकार दीपक चौरसिया ने अपने ट्वीट में स्वरा भास्कर पर जोरदार हमला किया है। अपने ट्वीट में दीपक चौरसिया ने स्वरा भास्कर का नाम लिखकर उनपर हमला किया है। घटिया फोटोशॉप वाले ट्वीट के जवाब में चौरसिया ने लिखा कि कुछ लोग कट्टरपंथी इस्लामिक जिहादियों को बचाने के लिए रोज सूरज पर थूकना नहीं भूलते।

टॅग्स :स्वरा भाष्करबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!