लाइव न्यूज़ :

क्या हम अभी भी 'खुले लोकतंत्र' में होने को लेकर खुद से मजाक कर रहे हैं, बेंगलुरु में कुणाल कामरा का शो रद्द किए जाने पर स्वरा भास्कर

By अनिल शर्मा | Updated: December 2, 2021 14:21 IST

स्वरा भास्कर ने कुणाल कामरा के बयान को साझा करते हुए लिखा- बैंगलोर में कुणाल कामरा के अगले 20 दिनों में होनेवाले शो को रद्द कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकुणाल कामरा ने बुधवार को बताया कि अब फारूकी के बाद उनके शो भी रद्द कर दिए गए हैंकुणाल कामरा ने शो रद्द किए जाने के दो कारण बताए हैं...

मुंबई/बेंगलुरुः हास्य कलाकार कुणाल कामरा ने बुधवार को कहा कि बेंगलुरू में होने वाले उनके आगामी स्टैंड-अप कार्यक्रमों को आयोजकों को धमकियां मिलने के बाद रद्द कर दिया गया है। वहीं, बेंगलुरु की पुलिस ने कहा कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। कामरा के कार्यक्रमों को रद्द करने के कुछ ही दिन पहले पुलिस ने एक अन्य स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को ''विवादास्पद व्यक्ति'' बताते हुए शहर में शो करने की अनुमति नहीं दी थी। 

इन सब बातों को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि क्या अभी भी हम खुले लोकतंत्र में होने को लेकर खुद से मजाक कर रहे हैं। स्वरा भास्कर तात्कालिक मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं। इसको लेकर वह कई बार मुश्किलों में पड़ चुकी हैं। स्वरा भास्कर ने कुणाल कामरा के बयान को रीट्वीट करते हुए लिखा- बैंगलोर में कुणाल कामरा के अगले 20 दिनों में होनेवाले शो को रद्द कर दिया गया। क्या हम अभी भी एक 'खुले लोकतंत्र' होने के बारे में मजाक कर रहे हैं। मजबूती से खड़े रहो कामरा। और आगे जाओ। आप जीतेंगे।

 अतीत में विभिन्न मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रितक गठबंधन सरकार की आलोचना करने वाले कामरा ने ट्विटर पर एक व्यंग्यात्मक बयान पोस्ट करते हुए अपने फॉलोवर और विरोधियों को आगामी दिनों में होने वाले शो रद्द होने के बारे में सूचित किया। बयान में उन्होंने कहा, '' बैंगलोर के लोगों को हैलो। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बैंगलोर में अगले 20 दिनों में होने वाले मेरे शो रद्द कर दिए गए हैं। 

कामरा ने इसके दो कारण बताए। उन्होंने लिखा- इसे दो कारणों से रद्द किया गया है। पहला, हमें उस कार्यक्रम में 45 लोगों को बैठने की विशेष अनुमति नहीं मिली, जहां इसे ज्यादा लोग बैठ सकते हैं। दूसरी बात, अगर मैं कभी वहां परफॉर्म करूं तो आयोजन स्थल को बंद करने की धमकी दी गई है। मुझे लगता है कि यह भी कोविड प्रोटोकॉल और नए दिशानिर्देशों का हिस्सा है। मुझे लगता है कि मुझे अब वायरस के एक प्रकार के रूप में देखा जा रहा है।''

कामरा ने कहा कि अब फारूकी के बाद उनके शो भी रद्द कर दिए गए हैं, यह साबित करता है कि ''शासक वर्ग'' कम से कम ''समानता के साथ दमन'' करने की तो कोशिश कर ही रहा है। बेंगलुरु की पुलिस ने कहा कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा, ''इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है...।

टॅग्स :स्वरा भाष्करकुणाल कामराहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !