लाइव न्यूज़ :

स्वरा भास्कर की फिल्म 'मिसेज फलानी' की शूटिंग रायपुर में शुरू, 9 अलग-अलग रोल में दिखेंगीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2023 19:58 IST

स्वरा भास्कर 'मिसेज फलानी' में 9 विभिन्न तरह की भूमिकाएं निभाती नज़र आएंगी. फ़िल्म में अलग-अलग तरह की 9 कहानियां दर्शायी जाएंगी.

Open in App
ठळक मुद्देकहानी में स्वरा भास्कर एक अलहदा अंदाज़ में दिखाई देंगी. 'मिसेज फलानी' में एक साथ 9 किरदार करने को लेकर स्वरा भास्कर काफ़ी उत्साहित नज़र आईं.

रायपुरः स्वरा भास्कर स्टारर फ़िल्म 'मिसेज फ़लानी' की शूटिंग आज छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में मुहूर्त शॉट के साथ हो गयी. इस मौके पर स्वरा भास्कर, फिल्म के निर्देशक मनीष किशोर, रायपुर शहर के मेयर एजाज ढेबर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य सलाहकार गौरव द्विवेदी ने भी अपनी विशेष मौजूदगी दर्ज़ कराई.

उल्लेखनीय है कि स्वरा भास्कर 'मिसेज फलानी' में 9 विभिन्न तरह की भूमिकाएं निभाती नज़र आएंगी. फ़िल्म में अलग-अलग तरह की 9 कहानियां दर्शायी जाएंगी और हरेक कहानी में स्वरा भास्कर एक अलहदा अंदाज़ में दिखाई देंगी. यह पहला मौका होगा जब स्वरा भास्कर किसी फ़िल्म में 9 अलग-अलग तरह के रोल निभाती दिखाई देंगी. 

'मिसेज फलानी' में एक साथ 9 किरदार करने को लेकर स्वरा भास्कर काफ़ी उत्साहित नज़र आईं. उन्होंने कहा, "अमूमन किसी कलाकर को किसी फ़िल्म  फ़िल्म में दोहरी अथवा तिहरी भूमिकाएं निभाने का मौका मिलता है. मुझे एक ही फ़िल्म में 9 अलग तरह के किरदार करने को मौका मिल रहा है जो ख़ुद मेरे अविश्वसनीय सा है.

उम्मीद है कि फ़िल्म के साथ-साथ आपको मेरे सभी किरदार भी पसंद आएंगे. मैं फ़िल्म की शूटिंग शुरू होने को लेकर जितनी उत्साहित हूं, मुझे फ़िल्म की रिलीज़ का भी उतनी ही बेसब्री से इंतज़ार है." 'थ्री एरोज़ प्रोडक्शनस प्राइवेट लिमिटेड' के बैनर तले  बन रही 'मिसेज फ़लानी' के निर्देशक मनीष किशोर एक ही फ़िल्म में 9 तरह की कहानियां पेश करने को लेकर  कहते हैं, "फ़िल्म की सभी कहानियां सामाजिक ताने-बाने में रची बसी हैं जिनके माध्यम से संदेश देने की भी कोशिश की गयी है."

फ़िल्म की सभी 9 कहानियों में स्वरा भास्कर को लिये जाने के फ़ैसले के बारे में निर्देशक मनीष‌ किशोर कहते हैं, "स्वरा भास्कर एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं. ऐसे में हमें लगा कि क्यों ना हरेक कहानी में उन्हें एक किरदार दिया जाए. जब आप फ़िल्म देखेंगे तो आप समझ जाएंगे कि आखिर हमने यह फ़ैसला क्यों लिया."

याद दिला दें कि मनीष किशोर ने फ़िल्मी दुनिया में क़दम रखने से पहले से कई मशहूर टीवी शोज़ का लेखन और निर्माण कर चुके हैं. शरमन जोशी अभिनीत 'काशी: इन सर्च ऑफ गंगा' के ज़रिए उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में पदार्पण किया.

उन्होंने इस फ़िल्म का लेखन और निर्माण दोनों किया था. पुलकिट सम्राट और इसाबेल कैफ़ स्टारर फ़िल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' का लेखन और निर्माण भी मनीष किशोर ने ही किया है जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी.

टॅग्स :स्वरा भाष्करRaipurछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?