लाइव न्यूज़ :

सुजैन खान की बहन फराह खान अली और उनके परिवार की कोरोना वायरस जांच की रिपोर्ट आई निगेटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

By भाषा | Updated: April 17, 2020 13:55 IST

फराह ने एक ट्वीट कर लिखा, सब नेगेटिव। वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, टेस्ट में नेगेटिव आने के बावजूद मैं 29 अप्रैल तक क्वारनटीन करूंगी, सुरक्षित रहें, घर पर रहें. यह सब ठीक हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली और उनके परिवार को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। फराह खान अली ने ट्विटर के जरिए अपनी कोरोना जांच के नेगेटिव आने की खबर दी

 ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली और उनके परिवार को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। उनके घर में काम करने वाला एक कर्मी इस हफ्ते की शुरुआत में संक्रमित मिला था। फराह खान अली ने ट्विटर के जरिए अपनी कोरोना जांच के नेगेटिव आने की खबर दी । उन्होंने गुरुवार रात कुछ ट्वीट में बताया कि उन्हें, उनके परिजनों और घर में काम करने वाले बाकी कर्मचारियों को वायरस की जांच में संक्रमित नहीं पाया है। फराह, प्रसिद्ध अभिनेता संजय खान की बेटी हैं।

फराह ने एक ट्वीट कर लिखा, 'सब नेगेटिव...ये ये ये। #कोविड जांच’’ ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘टेस्ट में नेगेटिव आने के बावजूद मैं 29 अप्रैल तक पृथक रहूंगी। सुरक्षित रहें, घर पर रहें. यह सब ठीक हो जाएगा।’’

गायिका कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाली पहली बॉलीवुड हस्ती थीं। हाल ही में, बॉलीवुड निर्माता करीम मोरानी और उनकी बेटियों, शाजा और जोआ के वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 437 पहुंच गई, जबकि कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13,387 हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!