लाइव न्यूज़ :

सुष्मिता को लेकर रोमांटिक हुए उनके बॉयफ्रेंड, प्यार बयां कर लिखा- मेरी जान को...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 20, 2019 11:28 IST

रोहमन शॉल ने सुष्मिता को बहुत ही रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सुष्मिता और रोहमन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुष्मिता सेन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं।सुष्मिता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी फैंस के बीच जमकर छाई रहती हैं।

सुष्मिता सेन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। सुष्मिता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी फैंस के बीच जमकर छाई रहती हैं। हाल ही में 19 नंवबर को सुष्मिता ने अपना जन्मदिन मनाया है। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनको कई बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी। इस लिस्ट में एक स्पेशल इंसान भी शामिल है। वो शख्स कोई और नहीं रोहमन शॉल हैं।

रोहमन शॉल ने सुष्मिता को बहुत ही रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सुष्मिता और रोहमन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रोहमन के द्वारा सुष्मिता को विश किए जाने का अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

रोहमन शॉल ने सष्मिता सेन की एक फोटो शेयर करते हुए एक बहुत ही रोमांटिक पोस्ट शेयर की है। सुष्मिता की फोटो शाम के समय की है जब सूरज ढलता है। इस फोटो को शेयर करते हुए रोहमन ने लिखा है कि ठीक वैसे ही जैसे उगता हुआ सूरज दुनिया के लिए रोशनी लेकर आता है, तुम मेरा प्यार, मेरी जिंदगी में वैसे ही रोशनी लेकर आईं। सच कहूं तो इस खास दिन पर मैं तुम्हारे लिए खास और लंबी-लंबी बातें लिखना चाहता था लेकिन सुनो जब मैं तुम्हारे बारे में सोचता हूं तो मैं बस खो जाता हूं और निशब्द हो जाता हूं, वैसे ही जैसा मैं पहली बार में था। ठीक वैसे ही जैसे मैं इस तस्वीर को क्लिक करते वक्त था।

रोहमन ने आगे लिखा है कि मेरी जिंदगी के हर नए दिन तुम मुझे हमेशा एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करती हो। अब इससे ज्यादा खुदा से और क्या मांगू, उसने तो पूरी कायनात से मुझे नवाजा है। मेरी जान को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। 44 की हो गई हो चलो इस साल भी हम राज करें।

रोहमन के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस इस रोमांटिक पोस्ट पर फिदा हो गए हैं। पर इसको जमकर पसंद कर रहे हैं। रोहमन और सुष्मिता साथ की फोटो आए दिन डालते रहते हैं। फैंस इनकी साथ की फोटो पसंद भी खूब करते हैं। 

टॅग्स :सुष्मिता सेन
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़कामुनव्वर फारूकी संग दिखीं सुष्मिता सेन की बेटी, एक ही कार में थे सवार; वीडियो देख फैन्स चौंके

बॉलीवुड चुस्कीAarya 3 Trailer: 'आर्या 3' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, सुष्मिता के एक्शन से भरपूर, जानें रिलीज डेट और ओटीटी

बॉलीवुड चुस्कीTaali Trailer: सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'ताली' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीTaali Teaser: सुष्मिता सेन की फिल्म 'ताली' का टीजर हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर बनीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीWeb Series Taali Motion Poster: सुष्मिता सेन बनीं ट्रांसजेंडर, 'ताली' का मोशन पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?