लाइव न्यूज़ :

रिया के खिलाफ सुशांत के परिवार ने SC में लगाई याचिका लगाई कि मुंबई ट्रांसफर ना हो केस, कोटक महिंद्रा बैंक पहुंची बिहार पुलिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 30, 2020 15:38 IST

रिया ने पटना से मुंबई केस ट्रांसफर करने की मांग की है। लेकिन इसी बीच सुशांत के परिवार में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है कि रिया जो केस को ट्रांसफर करना चाहती हैं, ऐसा ना हो

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया हैसुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। जिसके बाद से मुंबई पुलिस इस मामले  की जांच कर रही है और 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना के राजीवनगर के थाने में अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

वहीं, रिया ने पटना से मुंबई केस ट्रांसफर करने की मांग की है। लेकिन इसी बीच सुशांत के परिवार में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है कि रिया जो केस को ट्रांसफर करना चाहती हैं, ऐसा ना हो। दायर याचिका के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कैविएट फाइल की जिसे मुंबई में जांच के हस्तांतरण के लिए शीर्ष अदालत में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई की मांग की गई।

वहीं दूसरी तरफ बिहार पुलिस आज मुंबई पहुंच चुकी है और बांद्रा स्थित कोटक महिंद्रा बैंक का रुख किया है। बता दें इसी बैंक में सुशांत सिंह राजपूत का अकाउंट था। सुशांत के पिता ने केस दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके बेटे से पैसे करोड़ों रुपए अकाउंट से निकलवाए गए हैं। यह सब एक योजना के तहत किया गया है।

बिहार पुलिस के मुंबई पहुंचने से पहले ही रिया चक्रवर्ती द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली जा चुकी है कि मामले को मुंबई में ट्रांसफर किया जा सके। वहीं सीबीआई मामले की जांच करने को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने से मना कर दिया है। इस कारण भाजपा का भी महाराष्ट्र सरकार पर जुबानी हमला तेज हो चुका है।

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस