लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह डिप्रेशन का करवा रहे थे इलाज, कोई सुसाइड नोट नहीं हुआ बरामद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2020 17:15 IST

लगातार कहा जा रहा है कि सुशांत कई दिनों से डिप्रेशन में थे और इसका वह इलाज भी करवा रहे थे। उनके घर से कई ऐसे कागजात और दवाई मिली हैं, जिनसे पता चलता है कि उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई के बांदा स्थित घर में पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे, जिसके चलते उन्होंने खुदखुशी कर ली। वो निजी जिंदगी में किस दौर से गुजर रहे थे, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। ऐसे में फैंस के साथ पूरा बॉलीवुड उनके निधन से सदमे में है।

लगातार कहा जा रहा है कि सुशांत कई दिनों से डिप्रेशन में थे और इसका वह इलाज भी करवा रहे थे। उनके घर से कई ऐसे कागजात और दवाई मिली हैं, जिनसे पता चलता है कि उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। फिलहाल उनके घर से अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।

कहा जा रहा है कि सुशांत के घर पर उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे। रात मे  सुशांत अपने कमरे में सोने चले गए थे जब सुबह उन्होंने गेट नहीं खोला और खटखटाने पर भी नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ा तो वह सुसाइड कर चुके थे।

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?