लाइव न्यूज़ :

सुशांत की बहन श्वेता ने फिर लगाई न्याय की गुहार, अनुरोध कर पीएम मोदी से की ये अपील

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 2, 2020 12:29 IST

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई के लिए पीएम मोदी से एक बार फिर गुहार लगाई है।

Open in App
ठळक मुद्देश्वेता लगातार भाई के लिए न्याय की मांग कर रही हैंश्वेता ने भाई सुशांत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने हाल में रिया पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मुकदमा संख्या 241/20 है। ऐसे में अब मुंबई पुलिस के साथ बिहार पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। इस बीच फैंस सुशांत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के उस पोस्ट से सहमति जता रहे हैं जिसमें वो अपने भाई के लिए न्याय की गुहार लगा रही हैं।

दरअसल, श्वेता ने एक बार फिर पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। श्वेता ने ट्विटर पर पीएम मोदी का एक पोस्ट री-ट्वीट करते हुए उसपर कैप्शन लिखा, 'मेरे प्रिय सर, यह हमारे लिए लोकमान्य तिलक के "न्याय की भावना" का अभ्यास करने का सही समय है क्योंकि आप भी इससे प्रेरित हैं। कृपया, मेरा विनम्र अनुरोध है कि इस मामले को जल्द से जल्द देखा जाए।' बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब उन्होंने पीएम मोदी से सुशांत के मामले में मदद मांगी हो। 

इससे पहले उन्होंने लिखा था, 'डियर सर, कहीं न कहीं मेरा दिल कहता है कि आप सच का साथ देते हैं। हम एक साधारण परिवार से हैं। जब मेरा भाई बॉलीवुड में था तब उसके साथ कोई गॉड फादर नहीं था और ना ही आज हमारे साथ है। मेरा आपसे अनुरोध है कि आप जल्द से जल्द इस केस में हस्तक्षेप करें और इसकी सफाई से जांच कराएं ताकि किसी भी तरह के सबूत के साथ छेड़छाड़ न की जा सके, उम्मीद है न्याय की जीत होगी।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?