लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के सायकाइट्रिस्ट ने किया बड़ा खुलासा, इस बीमारी से थे जूझ रहा था एक्टर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 21, 2020 14:41 IST

सुशांत सुसाइड केस में पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। यही नहीं, बांद्रा पुलिस मामले में पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से भी ज्यादा का वक्त हो गया हैसुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। सुशांत के इस कदम से हर कोई हैरान रह गया था। वहीं, मुंबई पुलिस ने इस मामले में तीन मनोचिकित्सकों से पूछताछ की है। इस दौरान तीनो मनोचिकित्सकों ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत बाइपोलर डिसऑर्डर (द्विध्रुवी विकार) जैसी बीमारी से पीड़ित थे। 

मिड-डे की खबर के अनुसार तीनो मनोचिकित्सकों ने इस बात पर मुहर लगाई है कि सुशांत बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार थे। इतना ही नहीं अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर जिसने आखिरी बार एक्टर को देखा था कहना है कि सुशांत मानसिक स्वास्थ्य और निदान के बारे में पुलिस को कन्फर्म किया है।

 रिपोर्ट के अनुसार बांद्रा पुलिस ने सुशांत के मामले में तीन मनोचिकित्सकों और एक साइकोथेरेपिस्ट के बयान दर्ज किए थे। डॉक्टर्स का कहना है कि एक्टर काफी समय से तनावपूर्ण जीवन व्यतीत करते थे, लेकिन डिप्रेशन का सही कारण क्या था, इस बारे में किसी को मालूम नहीं था।

इतना ही नहीं सुशांत ने प्रत्येक डॉक्टर से दो-तीन बार मुलाकात की थी। अभिनेता दो-तीन मुलाकातों के बाद अपने डॉक्टरों को बदल देते थे। वह तीन मनोचिकित्सकों से तीन बार से ज्यादा नहीं मिले थे। जिस डॉक्टर से उसने आखिरी बार मुलाकात की थी, उन्होंने अभिनेता की बीमारी के लिए कुछ दवाइयां दी गई थीं, लेकिन अभिनेता ने करीबन 2 महीने की ले थीं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान मनोचिकित्सक से फोन पर सलाह ली थी, लेकिन उन्होंने उनकी सलाह का पालन नहीं किया।' 

बता दें, सुशांत सुसाइड केस में पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। यही नहीं, बांद्रा पुलिस मामले में पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। मालूम हो, 34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। टीवी से अभिनय जगत में कदम रखने वाले सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस