लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से निराश है पालतू कुत्ता फ़ज, मनवीर गुजर ने शेयर की तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 18, 2020 14:55 IST

टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस 10 (Bigg Boss 10) के विजेता मनवीर गुजर (Manveer Gurjar) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पालतू कुत्ते फ़ज (Fudge) की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बेहद निराश नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के निधन से उनका पालतू कुत्ता बेहद निराश हैमनवीर गुजर ने सुशांत के पालतू कुत्ते फ़ज की तस्वीर शेयर की

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का शव रविवार (14 जून) को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। उनके निधन से फैंस और बॉलीवुड सदमे में है। वहीं, अब सुशांत की मौत के बाद उनका पालतू कुत्ता फ़ज (Fudge) काफी अकेला हो गया है। यही नहीं, सुशांत के न होने से वो काफी दुखी और मायूस है। 

निराश है सुशांत का पालतू कुत्ता फ़ज

बता दें कि सुशांत फ़ज के साथ बेहतरीन बांड शेयर करते थे, लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में सुशांत के निधन से निराश फ़ज अब बिल्कुल मायूस हो चुका है। फ़ज की ये उदासी टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस 10 (Bigg Boss 10) के विजेता मनवीर गुजर (Manveer Gurjar) से भी देखी नहीं गई, जिसके चलते उन्होंने फ़ज की सुशांत के साथ एक तस्वीर शेयर कर डाली।

मनवीर ने जो तस्वीर शेयर की है, वो सुशांत सिंह राजपूत और फ़ज के प्यार भरे रिश्ते को दर्शा रही है। भले ही ये तस्वीर एक कोलाज हो, लेकिन इसमें साफ नजर आ रहा है कि अब सुशांत के न होने से फ़ज बेहद निराश है। इस तस्वीर के साथ मनवीर ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'सुशांत भाई भले कोई और न सही ये तो तेरी वैल्यू आज भी जानता है।'

बता दें कि सोमवार (15 जून) को मुंबई के विले पार्ले में सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा सहित बॉलीवुड के कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, सुशांत पिछले छह महीनों से डिप्रेशन का शिकार थे, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?