लाइव न्यूज़ :

मुंबई में आज होगा सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार, पटना से पहुंचा परिवार

By अनुराग आनंद | Updated: June 15, 2020 05:21 IST

सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में रविवार को खुदकुशी कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत नवंबर में शादी करने वाले थे और परिवार शादी के लिए मुंबई जाने के लिए तैयार था।सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पुलिस को बयान दिया है कि अभिनेता को पैसे की कोई दिक्कत नहीं थी।पुलिस को दिए बयान में सुशांत सिंह राजपूत के क्रिएटिव मैनेजर और मैनेजर ने बताया कि एक्टर कुछ समय से डिप्रेशन में थे।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को खुदकुशी कर ली है। उनके पार्थिव शरीर का अस्पताल में पोस्टमार्टम हो चुका है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में ही होना है।

टीओआई के मुताबिक, इसके लिए उनके परिवार के लोग पटना से मुंबई पहुंच गए हैं। सुशांत के आत्महत्या की खबर सुनकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री दुखी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस की वजह से सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। एक्टर के पिता के अलावा सिर्फ कुछ और करीबी ही साथ होंगे।

सुशांत सिंह राजपूत के बैंक डिटेल भी खंगालेगी पुलिस-

बता दें कि मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि वह आर्थिक, पेशेवर या व्यक्तिगत परेशानी से गुजर रहे थे। उनके करीबी दोस्तों और जानकारों से सवाल करने पर ही इसका पता चल सकेगा। हम उनकी बहनों, परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों से पूछताछ कर रहे हैं।

इसके अलावा, पुलिस को दिए बयान में सुशांत सिंह राजपूत के क्रिएटिव मैनेजर और मैनेजर ने बताया कि एक्टर कुछ समय से डिप्रेशन में थे, लेकिन इसके लिए वह ना तो मेडिटेशन कर रहे थे और ना ही किसी तरह की दवाएं ले रहे थे। 

खबर के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पुलिस को बयान दिया है कि अभिनेता को पैसे की कोई दिक्कत नहीं थी। सुशांत पर कोई कर्ज नहीं था। वहीं, पुलिस अभिनेता के बैंक अकाउंट को भी खंगालेगी। वहीं पुलिस सुशांत के लैपटॉप और मोबाइल को भी जांच रही है।

बॉलीवुड फिल्ममेकर मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) ने कहा मुझे ऐसा कुछ होने का एहसास हो रहा था-

बॉलीवुड फिल्ममेकर मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) ने चौंकाने वाला इशारा किया है। बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम के मुताबिक, मुकेश भट्ट ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा है, 'मुझे एहसास हो रहा था कि ऐसा कुछ होने वाला है। उनसे मेरी बातचीत के दौरान, मुझे लगा कुछ गड़बड़ है, हम लोग सड़क 2 में एक साथ काम करने पर बात कर रहे थे।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत नवंबर में शादी करने वाले थे और परिवार शादी के लिए मुंबई जाने के लिए तैयार था। यह जानकारी सुशांत के चचेरे भाई ने कही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी बार सुबह 10 बजे देखा गया था। 10 बजे के आसपास सुशांत जूस लेकर अपने कमरे में चले गए थे। वहीं इसके बाद वो कमरे से बाहर नहीं आए। करीब 12 बजे जब उनका गेट खटखटाया गया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके साथ ही कॉल का भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद दरवाजे को तोड़ने की भी कोशिश की गई। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चाबी बनाने वाले शख्स से दरवाजे की चाबी बनवाकर, गेट खोला गया। दरवाजा खोलते ही सुशांत कमरे में फांसी पर लटके नजर आए।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस