लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड केस: सामने आया दिवंगत अभिनेता के कुक का बयान, रिया चक्रवर्ती को लेकर किया बड़ा खुलासा

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 1, 2020 21:52 IST

सुशांत सिंह राजपूत के कुक अशोक का बयान सामने आया है, जिसमें उसने कई खुलासे किए।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही हैहाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह की पटना में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा हो गया है। हालांकि, इसके बावजूद अभी तक इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया है कि दिवंगत अभिनेता की मौत कैसे हुई। यही नहीं, अब इस केस में मुंबई पुलिस के अलावा बिहार पुलिस भी जांच कर रही है। ऐसे में अब सुशांत के कुक का बयान सामने आए है, जिसके बाद ये मामला एक नया मोड़ लेते हुए नजर आ रहा है। 

टाइम्स नाउ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत के कुक का कहना है कि एक्टर उसके सामने कभी भी किसी डॉक्टर के पास नहीं गया। उसने ये भी बताया कि उसे नौकरी से निकालने वालीं रिया चक्रवर्ती थीं, जिसके बारे में उसे भी बाद में पता चला। अशोक का कहना है कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं थे और वो बिल्कुल फिट और स्वस्थ थे। ये सब बातें तब सामने आई हैं, जब फैंस और कई राजनेता इस केस को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत के कुक ने भी बिहार पुलिस को बताया था कि उनकी तबीयत यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद बिगड़ी।इस ट्रिप में रिया भी उनके साथ थीं।

गौरतलब है कि सुशांत 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह की पटना में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की थी। बता दें, सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?