लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती ने ब्लॉक किया इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्शन, आलिया और करीना भी पहले कर चुकी हैं ये काम

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2020 09:17 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की कथित गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट सेक्शन को ब्लॉक कर दिया है, जिसके चलते अब यूजर्स उनके पोस्ट पर कमेंट नहीं कर पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकरीना और आलिया के अलावा करण जौहर ने भी ब्लॉक किया था कमेंट सेक्शन18 जून को रिया ने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज कराया था।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, सुशांत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस उनसे भी लगातार पूछताछ कर रही है। यही नहीं, 18 जून को रिया ने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज कराया था। रिया के अलावा पुलिस ने बॉलीवुड कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा का बयान दर्ज किया था जो राजपूत के करीबी थे।

करीना, करण और आलिया भी लगा चुके हैं लिमिट

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

इस बीच करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और करण जौहर (Karan Johar) के बाद रिया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट सेक्शन को ब्लॉक कर दिया है। ऐसे में अब यूजर्स उनके पोस्ट पर कमेंट नहीं कर पाएंगे। बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी ने इस तरह से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट सेक्शन को सीमित कर दिया हो। हाल ही में नेपोटिज्म के कारण हो रही आलोचना के कारण करण और आलिया के साथ करीना ने ऐसा किया था। 

डिप्रेशन के शिकार थे सुशांत

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मालूम हो, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फैंस लगातार स्टार किड्स और मशहूर प्रोडक्शन हाउसेज को आड़े हाथों लिए हुए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। वो काफी समय से डिप्रेशन के शिकार थे और इसके लिए उनकी दवाइयां भी चल रही थीं। उनके पिता केके सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह और परिवार के अन्य सदस्य राजपूत के डिप्रेशन के पीछे की वजह नहीं जानते।

(भाषा इनपुट के साथ)  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीआलिया भट्टकरीना कपूरकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?