लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की याद में उनकी टीम ने लॉन्च की वेबसाइट, कहा- यहां सपनों और आकांक्षाओं का भंडार होगा

By अमित कुमार | Updated: June 17, 2020 16:36 IST

सुशांत सिंह राजपूत की याद में उनकी टीम ने कुछ ऐसा किया है जिसकी तमन्ना एक्टर किया करते थे। सुशांत भले ही दूर चले गए हों, लेकिन वह हमारे बीच अपने फिल्मों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी टीम ने एक वेबसाइट सेल्फम्यूजिंग डॉट कॉम (selfmusing.com) लॉन्च किया है।सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।सुशांत सिंह के आधिकारिक फेसबुक पेज से वेबसाइट का लिंक शेयर करते हुए टीम ने लिखा कि वे एक ऐसा स्पेस बनाना चाहते थे, जहां उनकी ऑडियंस उनके मन में रहे।

सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है, इस घटना ने एक बार फिर से फिल्म उद्योग में बाहरी बनाम अंदरूनी के विवाद को सामने ला दिया है। राजपूत की मौत ने फिल्म जगत को आत्मचिंतन करने पर मजबूर कर दिया है कि बाहरी लोगों को इस उद्योग में पैर जमाने में इतना संघर्ष क्यों करना पड़ता है, जिसपर कई निर्देशकों और अभिनेताओं का कथित रूप से नियंत्रण है। 

राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी टीम ने एक वेबसाइट सेल्फम्यूजिंग डॉट कॉम (selfmusing.com) लॉन्च किया है। टीम ने बताया कि म्यूजिंग सुशांत का सपना था। सुशांत सिंह के आधिकारिक फेसबुक पेज से वेबसाइट का लिंक शेयर करते हुए टीम ने लिखा कि वे एक ऐसा स्पेस बनाना चाहते थे, जहां उनकी ऑडियंस उनके मन में रहे।

दिलों में जिंदा रहेंगे सुशांत

टीम ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए लिखा,'भले ही वह दूर चले गए हों, लेकिन वह हमारे बीच अब भी जिंदा हैं। उनके सेल्फ म्यूजिंग मोड https://selfmusing.com/ की शुरुआत हो रही है। आपके जैसे फैन्स ही सुशांत के रियल गॉडफादर थे। जैसा कि उनसे वादा किया गया था, इस जगह पर उनके विचारों, उनकी जानकारियों, सपनों और आकांक्षाओं का भंडार होगा, जो वह हमेशा से चाहते थे कि लोग इस बारे में जानें। 

बॉलीवुड में मनवाया अभिनय का लोहा

पटना में जन्मे सुशांत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, फिर कोर्स बीच में ही छोड़कर एक डांस ग्रुप में शामिल हो गए और एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम शुरू करने के बाद टेलीविजन में प्रवेश पाया और फिर टेलीविजन से प्रसिद्धि पाने के बाद आखिरकार उन्होंने सात साल पहले आई फिल्म ‘‘काई पो चे’’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। राजपूत ने फिर ‘‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’’ और ‘‘छिछोरे’’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से सफलता के झंडे गाड़े और अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच