लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: ठिकाना बदल रही रिया चक्रवर्ती, बिहार पुलिस कर सकती है गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 1, 2020 05:40 IST

सूत्रों ने बताया कि सबूत जुटाने के बाद बिहार पुलिस रिया के गिरफ्तारी वारंट के लिए अर्जी देगी.

Open in App
ठळक मुद्देपटना से महिला इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मियों की टीम को मुंबई रवाना किया जाएगा.रिया चक्रवर्ती ने परिवार के साथ अपना ठिकाना बदल दिया है

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच कर रही बिहार पुलिस को सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं. इस मामले में पटना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम रिया के खिलाफ ठोस सबूत एकत्र कर कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेने की तैयारी कर रही है.

उधर, रिया चक्रवर्ती भी लगातार अपना ठिकाना बदल रही हैं. बिहार पुलिस पूछताछ करने के लिए उनकी खोज कर रही है, लेकिन उन्होंने परिवार के साथ अपना ठिकाना बदल दिया है. खबरें हैं कि गिरफ्तारी के डर से परिवार के सभी लोग भूमिगत हो गए हैं. उल्लेखनीय है कि सुशांत गत 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे. इस मामले में सुशांत के पिता के.के. सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई है. पटना पुलिस अपनी जांच में बैंक से जुड़े दस्तावेज को भी काफी अहम मान रही है.

महिला पुलिसकर्मियों की टीम जाएगी मुंबई

सूत्रों ने बताया कि सबूत जुटाने के बाद बिहार पुलिस रिया के गिरफ्तारी वारंट के लिए अर्जी देगी. इसके बाद पटना से महिला इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मियों की टीम को मुंबई रवाना किया जाएगा. इस मामले में पटना के एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में एक और टीम मुंबई भेजने की तैयारी की जा रही है. 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबिहारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?