लाइव न्यूज़ :

सुशांत के निधन को लेकर रिया चक्रवर्ती से पुलिस कर सकती है पूछताछ, एक्टर के थीं बेहद करीब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 16, 2020 06:29 IST

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। वहीं मीडिया में चल रही रिपोर्ट का माने तो वह अपने काम को लेकर गंभीर अवसाद से भी गुजर रहे थे

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रविवार को मौत हो गई। सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा वाले घर में आत्महत्या कर ली

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रविवार को मौत हो गई। सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा वाले घर में आत्महत्या कर ली। इस खबर के बाद से बॉलीवुड जगत के साथ-साथ पूरा देश सदमे में है। हर किसी को सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम का इंतजार था। तीन डॉक्टरों ने सुशांत का पोस्टमार्टम किया, जिसमें फंदे से दम घुटने को वजह बताया गया है। 

 इतना प्रतिभावान और जिंदादिल कलाकार का खुदकुशी करना, कई सवाल खड़े कर रहा है। इसी के चलते महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सुशांत के आत्महत्या के मामले में हर पहलू से जांच करने की बात कही है। सुशांत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती को कई तरह के सवालों में घेरा जा रहा है।

सुशांत और रिया चक्रवर्ती के अफेयर की बात भी की जा रही है। कहा जा रहा है कि दुनिया को अलविदा कहने से पहले सुशांत ने रिया को कॉल भी किया था। सुशांत के अंतिम संस्कार में रिया पहुंची थीं। अब पुलिस इस मामले में रिया से भी पूछताछ करेगी। पुलिस ने सुशांत के दोस्तों के बयान दर्ज किए हैं।  साथ ही अभी कई और लोगों से बातचीत होना बाकी है।

पुलिस जिन लोगों से पूछताछ करेगी उनमें सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी का नाम भी शामिल है। कहा जा रहा है कि आत्महत्या से पहले सुशांत ने महेश और रिया को कॉल किया था लेकिन दोनों ने फोन नहीं उठाया। वहीं जब महेश ने सुशांत को कॉल किया तब तक वो आत्महत्या कर चुके थे।

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?