लाइव न्यूज़ :

Sushant Singh Case: रिया चक्रवर्ती ने बढ़ाई सुशांत की बहनों की मुश्किलें, CBI कर सकती है गिरफ्तार!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: October 28, 2020 16:54 IST

एक्ट्रेस और सुशांत की गर्ल फ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती ने सितंबर महीने में सुशांत की बहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि बहनों ने सुशांत को बिना किसी डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयां दी जिसकी वजह से एक्टर को पैनिक अटैक आया था

Open in App

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है. इस मामलें की जांच जारी है और सीबीआई इसकी तफ्तीश में लगी हुई है. लेकिन इसी बीच लंबे समय से अपने भाई  के लिए इंसाफ की मांग कर रही उनकी बहने अब मुसीबतों में फंसती नजर आ रही हैं.

एक्ट्रेस और सुशांत की गर्ल फ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती ने सितंबर महीने में सुशांत की बहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि बहनों ने सुशांत को बिना किसी डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयां दी जिसकी वजह से एक्टर को पैनिक अटैक आया था. वही  मुंबई पुलिस ने एफआईआर की कॉपी सीबीआई को सौंपी थी. लेकिन सुशांत की बहनों को इस बात का डर है कि सीबीआई उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है. ऐसे में सुशांत की बहनों ने  बॉम्बे हाई कोर्ट से गुहार लगाई है कि इस मामले में जल्द से जल्द हो सुनवाई हो. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ रिया की एफआईआर के आधार पर सीबीआई उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. सीबीआई की इस कार्रवाई से बचने के लिए  प्रियंका और मीतू ने बॉम्बे हाई कोर्ट में पेटिशन फाइल की है, जिसमें उन्होंने जल्द से जल्द सुनवाई की मांग की है. जस्टिस एस एस शिंदे और जस्टिस एम एस कर्निक इस मामले पर विचार करेंगे.

वहीँ दूसरी और रिया चक्रवर्ती ने भी इस मामले में बॉम्‍बे हाईकोर्ट से गुजारिश की है कि सुशांत की बहनों ने जो एफआईआर रद्द करने की याचिका कोर्ट में दाखिल की है उसे खारिज कर दिया जाए और दोनों बहनों के खिलाफ एक्शन लिया जाए. 

बहराल, अब देखने वाली बात होगी कि कोर्ट की तरफ से इस मामले पर क्या फैसला लिया जाता है.आपको बता दें कि करीब एक महीना जेल में रहने के बाद 7 अक्टूबर को रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी.

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?