लाइव न्यूज़ :

सुशांत के लिए सत्याग्रह शुरू, बहन श्वेता ने कहा-जंतर-मंतर पहुंच‍िए...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 2, 2020 11:14 IST

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रही है। गांधी जयंती के मौके पर उन्होंने सुशांत के फैन्स से अपील की है कि वे जंतर मंतर पर न्याय की मांग को लेकर प्रोटेस्ट में शामिल हों।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत का परिवार लंबे वक्त से चाह रहा है कि सीबीआई आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले को मर्डर केस में तब्दील कर लेसुशांत के केस की धीमी रफ्तार और जांच की दिशा पर भी परिवार खुश नहीं है।

सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को हुआ था। जिस वक्त सुशांत का निधन हुआ था उनके फ्लैट पर पांच लोग मौजूद थे।उनके कुक नीरज से लेकर हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा तक, सभी सीबीआई की रडार पर हैं। सुशांत केस में लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं।

भाई के लिए इंसाफ के लिए श्वेता सिंह कीर्ति ने एक कैंपेन चलाया था।  श्वेता के इस कैंपेन को पूरी दुनिया में सुशांत के फैन्स ने काफी सपोर्ट किया है। अब श्वेता ने गांधी जयंती के मौके पर सुशांत के फैन्स से दिल्ली के जंतर मंतर पर इकट्ठा होने की अपील की है।

श्वेता ने 2 अक्टूबर को किए अपने ट्वीट में लिखा, 'आज जंतर मंतर पर कैंपेन को जॉइन करें और सपोर्ट करें... ध्यान रखें मास्क जरूर लगाए, सोशल डिस्टेंसिंग और स्थानीय कानूनों का पालन करें। आइए, सही सवाल उठाते हैं और सही के लिए खड़े होते हैं।'

इससे पहले सुशांत के बहनोई विशाल कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'क्या हम मंजिल के करीब हैं? क्या सुशांत को न्याय मिलेगा? उसके मासूम चेहरे की यादें जागते वक्त और सपनों में हम पर हावी रहती हैं।'

केस पर सीबीआई

खबर के अनुसार  एक्टर की ऑटोप्सी रिपोर्ट की जांच कर रही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) शनिवार को CBI को दिए फॉरेंसिक रिपोर्ट पर बयान जारी करने वाली है। इतना ही नहीं  AIIMS की फॉरेंसिक टीम ने किसी को भी 'क्लीनचिट' नहीं दी है और CBI को सौंपी गई रिपोर्ट में फॉरेंसिक टीम ने 'हत्या के एंगल' से इनकार नहीं किया है।

इसके साथ ही CBI मामले में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) को जोड़ने पर विचार कर रही है। रिपब्लिक की खबर के अनुसार एजेंसी दूसरे चरण की जांच शुरू करने के लिए तैयार है।  दूसरे चरण की जांच में,सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह, केशव और संदीप सिंह को CBI फिर से पूछताछ के लिए बुला सकती है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस