लाइव न्यूज़ :

सुशांत की बहन श्वेता ने सोशल मीडिया को अलविदा कहकर फिर से की वापसी, बताया- क्यों चली गयी थीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 15, 2020 09:09 IST

श्वेता भाई सुशांत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया में काफ़ी सक्रिय थीं और लगातार उनके लिए न्याय की मांग कर रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीना पूरा हो गया है 4 महीने बाद भी लोग इस गम से उभर नहीं पाए हैं

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीना पूरा हो गया है। चार महीने पहले 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर मृत पाए गए थे। सुशांत के इस कदम पर किसी ने भी आसानी से भरोसा नहीं किया था। 4 महीने बाद भी लोग इस गम से उभर नहीं पाए हैं। सुशांत के निधन के साथ ही बहुत सारे सवाल भी खड़े हो गए हैं। 

फिलहाल सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान दिवंगत एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और सुशांत के लिए न्याय की मांग उठा रही हैं।

लेकिन 14 अक्टूबर को सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अचानक सोशल मीडिया से ग़ायब हो गयीं। पहले तो इसकी वजह किसी की समझ में नहीं आयी, मगर कुछ घंटे बाद श्वेता ट्विटर पर वापस आयीं और चले जाने का कारण बताया।

श्वेता ने बताया- मेरे सोशल मीडिया एकाउंट को बार-बार लॉग इन करने की कोशिश की जा रही थी, लिहाज़ा उन्होंने उन्हें डिएक्टिवेट कर दिया था। श्वेता के अब ट्विटर और इंस्टाग्राम एकाउंट चालू हो गये हैं। श्वेता, सुशांत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया में काफ़ी सक्रिय हैं और लगातार उनके लिए न्याय की मांग कर रही हैं।

श्वेता के नाम पर सोशल मीडिया में कई फ़र्ज़ी प्रोफाइल अब तक बन चुकी हैं। इन प्रोफाइल को फॉलो ना करने की गुजारिश भी लगातार श्वेता करती रहती हैं। अब श्वेता की फिर से वापसी से फैंस काफी खुश हो गए हैं।

सुशांत का करियर

सुशांत सिंह राजपूत हिन्दी फिल्मों में अभिनेता होने के साथ साथ थियेटर और टीवी अभिनेता भी रहे थे।टीवी सीरीयल ‘पवित्र रिश्ता’ में काम कर चुके राजपूत को इस सीरीयल की बदौलत काफी लोकप्रियता मिली थी। डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?