लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड की क्वीन के सपोर्ट में आईं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, कंगना रनौत ने कहा- थैंक्यू दीदी

By अमित कुमार | Updated: August 25, 2020 09:08 IST

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार भाई को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर इंसाफ की गुहार लगाती रहती हैं। श्वेता सिंह कीर्ति अब कंगना रनौत के पक्ष में अपनी बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत की तरह सुशांत की बहन भी लगातार अपने भाई के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। सुशांत के वकील विकास सिंह ने कहा था कि कंगना इस केस के जरिए अपना अजेंडा उठा रही हैं।अब कंगना रनौत के सपोर्ट में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी बात रखी है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अपनी आवाज बुलंद कर बॉलीवुड के खिलाफ एक्ट्रेस कंगना रनौत खूब बातें कही थी। कंगना रनौत का यह सिलसिला आज भी जारी है।  कंगना रनौत ने सबसे पहले नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया और सबका ध्यान इस तरफ खींचा। कंगना के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। कंगना रनौत की तरह सुशांत की बहन भी लगातार अपने भाई के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। 

हालांकि, कुछ दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील ने कंगना को लेकर बयान दिया था। सुशांत के वकील विकास सिंह ने कहा था कि कंगना इस केस के जरिए अपना अजेंडा उठा रही हैं। जिसके बाद फैंस ने कंगना को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया और उन्हें लेकर कई तरह की बातें करने लगे। कुछ बॉलीवुड एक्टर ने भी कंगना की इस हरकत को दिखावा बताया था। 

कंगना रनौत के सपोर्ट में सुशांत की बहन

वहीं अब कंगना रनौत के सपोर्ट में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी बात रखी है। जबकि सुशांत के वकील ने भी अब कंगना को लेकर अपना बयान बदल लिया है। वकील ने बताया कि सुशांत या उनके परिवार के किसी सदस्य को कंगना रनौत से कोई दिक्कत नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत की बहन के कहने पर वकील विकास सिंह ने अपना बयान बदला है। 

कंगना ने किया सुशांत की बहन का धन्यवाद

जबकि श्वेता ने लिखा, 'मैं भाई के सभी वॉरियर को सैल्यूट करती हूं। आप सभी हमारी ताकत हैं और रियल हीरो हैं। अभी हम सभी को साथ रहना है इसलिए सभी से रिक्वेस्ट है कि सभी साथ रहें और एक दूसरे को समझें'। वहीं कंगना ने कहा- 'थैंक्यू श्वेता दी...थैंक्यू आपके इन अच्छे शब्दों के लिए। थैंक्यू  मेरे खिलाफ सारी अफवाहों को दूर करने के लिए'।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच