लाइव न्यूज़ :

'हे भगवान, ये किस तरह का गुंडाराज है? गुंडाराज नहीं रामराज्य चाहिए', कंगना रनौत से हो रहे दुर्व्यवहार पर फूटा सुशांत सिंह राजपूत की बहन का गुस्सा

By अमित कुमार | Updated: September 10, 2020 21:27 IST

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को संबोधित करते हुए कंगना ने एक वीडियो संदेश पोस्ट किया था।

Open in App
ठळक मुद्देइन दिनों कंगना रनौत और शिवसेना के बीच तकरार चल रहा है।श्वेता लिखती हैं कि 'हे भगवान, ये किस तरह का गुंडाराज है? इस तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। श्वेता के अलावा भी कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी हैं जो लगातार कंगना के सपोर्ट में लिख रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्टर के लिए अवाज उठाने वाली सबसे पहली एक्ट्रेस कंगना रनौत ही थी। कंगना रनौत ने हर मौके पर सुशांत केस को लेकर अपनी बात रखी है। कंगना रनौत भले ही सुशांत से मिली नहीं थी। लेकिन एक एक्टर का इस तरह दुनिया छोड़कर चले जाने से वह भी काफी निराश थी। इसलिए वह लगातार बॉलीवुड में चल रही नेपोटिज्म को लेकर बहस कर रही हैं। 

इन दिनों कंगना रनौत और शिवसेना के बीच तकरार चल रहा है। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कंगना रनौत को सपोर्ट किया है। श्वेता सिंह कीर्ति ने कंगना के साथ हो रहे बर्ताव को गुंडाराज बताया है। कंगना ने एक ट्वीट कर कहा कि 'आज इन्होंने मेरे घर में तोड़ फोड़ की कल ये आपके साथ भी करेंगे। सरकारें आती हैं और जाती हैं। जब आप हिंसा से सहज हो जाते हैं तो ये सामान्य लगने लगता है। आज इसमें एक व्यक्ति जल रहा है कल इसकी चपेट में हजारों आएंगे। जाग जाओ।' कंगना के इसी ट्वीट पर सुशांत की बहन ने अपना रिएक्शन दिया है। 

श्वेता ने कहा- हे भगवान, ये किस तरह का गुंडाराज है? 

श्वेता लिखती हैं कि 'हे भगवान, ये किस तरह का गुंडाराज है? इस तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। क्या इस अन्याय के खिलाफ महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन हो सकता है? फिर से रामराज्य बनाते हैं।' श्वेता के अलावा भी कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी हैं जो लगातार कंगना के सपोर्ट में लिख रहे हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कंगना रनौत के मुंबई स्थित बंगले का एक हिस्सा नगर निकाय द्वारा ढहाये जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि वह राज्य की ‘‘एक बेटी हैं’’ और और उन्हें उनके क्षेत्र में काम करने के लिए एक ‘‘उचित माहौल’’ मिलना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिया कंगना का साथ

ठाकुर ने कहा, ‘‘हम इस कदम की निंदा करते हैं।’’ शिवसेना नियंत्रित बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने 33 वर्षीय अभिनेत्री के बांद्रा स्थित बंगले में ‘‘अवैध परिवर्तनों’’ को ढहा दिया। यह जानकारी बीएमसी के एक अधिकारी ने दी। रनौत ढहाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मुंबई पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार उन्हें शिवसेना के साथ उनकी लड़ाई के चलते निशाना बना रही है, जब उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी।

टॅग्स :कंगना रनौतशिव सेनाबृहन्मुंबई महानगरपालिकाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई