लाइव न्यूज़ :

ऑनस्क्रीन बहन भूमिका को सता रही है भाई सुशांत सिंह राजपूत की याद, इमोशनल पोस्ट में लिखा- काश तुम्हें कोई....

By अमित कुमार | Updated: June 23, 2020 08:49 IST

सुशांत सिंह राजपूत की सबसे सफल फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में भूमिका चावला ने उनकी बहन का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में भाई बहन की इस जोड़ी को दर्शकों ने काफी सराहा था।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन बहन रह चुकीं एक्ट्रेस भूमिका चावला ने एक बार फिर उन्हें याद किया। भूमिका चावला के लिए इस बात पर यकिन करना बेहद मुश्किल हो रहा कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। भूमिका ने लोगों से इस मामले को गलत ढंग से परोसने के लिए मना किया।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। फैंस अपने स्टार्स को भुला नहीं पा रहे हैं। वह लगातार सुशांत से जुड़ी कोई न कोई चीज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच उनकी ऑनस्क्रीन बहन रह चुकीं एक्ट्रेस भूमिका चावला ने उन्हें याद किया। भूमिका चावला ने चौथी दफा सुशांत को याद किया। 

भूमिका चावला के लिए इस बात पर यकिन करना बेहद मुश्किल हो रहा कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार को लिखी अपने पोस्ट में भूमिका ने लोगों से सुशांत की मौत पर बहस करने के बजाए उस समय का सदुपयोग करने की नसीहत दी। भूमिका ने लिखा, 'प्रिय सुशांत, तुम जहां कहीं भी हो, तुम भगवान की गोद में हो... तुम्हें गए हुए एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है... तुम किस वजह से दूर हो गए... ये रहस्य भी तुम्हारे साथ ही चला गया - तुम्हारे दिल और दिमाग में गहराई में दबा रह गया।'

जो आत्मा जा चुकी है उसका सम्मान करना जरूरी

अपने पोस्ट में भूमिका ने आगे लिखा कि इस घटना से बहुत से लोग प्रभावित हुए। लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? लेकिन अब वक्त इन सब बातों से आगे निकलकर जो आत्मा जा चुकी है उसका सम्मान करने का है। 'किसे दोषी ठहराया जाए, इंडस्ट्री ने ऐसा किया, रिलेशनशिप की वजह से ऐसा हुआ... इससे आगे और भी बहुत कुछ...। भूमिका ने लोगों से इस मामले को गलत ढंग से परोसने के लिए मना किया। 

पुलिस कर रही मामले की जांच 

मालूम हो, 'काई पो चे', 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में काम कर चुके 34 वर्षीय सुशांत रविवार (14 जून) को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। दरअसल, ये एक हाई-प्रोफाइल केस है, जिसके चलते मुंबई पुलिस सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की जांच बेहद बारीकी से कर रही है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!