लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'दिल बेचारा' को लेकर काफी एक्साइटेड थे सुशांत सिंह राजपूत, शूटिंग के दौरान का मस्ती भरा वीडियो आया सामने

By अमित कुमार | Updated: June 28, 2020 10:09 IST

अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत अपनी ऑन स्क्रीन दादी सुब्बालक्ष्मी के साथ फिल्म ‘काई पो छे’ के गाने 'मांझा' पर डांस कर रहे हैं। 'दिल बेचारा' के साथ एक्ट्रेस संजना संघी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। सुशांत फिल्म दिल बेचारा को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज होगी। दिवंगत अभिनेता के सम्मान में डिज्नी-हॉटस्टार फैसला लिया है कि ये फिल्म सभी सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स देख सकते हैं। हालांकि, सुशांत के फैंस उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की मांग कर रहे हैं।

इस बीच इस फिल्म के शूटिंग के दिनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत मलयाली टीवी रिएलिटी शो की जज और क्लासिकल डांसर सुब्बालक्ष्मी के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। सुब्बालक्ष्मी ने इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- 'सुशांत सिंह राजपूत के साथ अम्मा.. दोनों पॉजिटिविटी से भरे हुए हैं।'

ऑन स्क्रीन दादी के साथ जमकर नाचे सुशांत

फिल्म में सुब्बालक्ष्मी सुशांत के दादी के किरदार में नजर आएंगी। सुशांत सिंह राजपूत अपनी ऑन स्क्रीन दादी सुब्बालक्ष्मी के साथ फिल्म ‘काई पो छे’ के गाने 'मांझा' पर डांस कर रहे हैं। फैंस को सुशांत का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। सुशांत फिल्म दिल बेचारा को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। 'दिल बेचारा' के साथ एक्ट्रेस संजना संघी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 

इन फिल्मों से सुशांत को दिखाया गया था बाहर का रास्ता 

ट्विटर पर कुछ पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं, जिनके तहत पहले 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'बेफिक्रे' और 'फितूर' जैसी फिल्में सुशांत को मिली थीं। मगर बाद में 'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर, 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह और 'फितूर' में आदित्य कपूर ने उनकी जगह ले ली। इस ट्वीट के सामने आने से एक बार फिर सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!