लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: वकील विकास सिंह ने कहा- दिवंगत अभिनेता के परिवार को शक, आत्महत्या नहीं मर्डर हुआ है

By अमित कुमार | Updated: September 3, 2020 15:04 IST

वकील विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा कि रिया के आने के बाद से सुशांत मानसिक तनाव के शिकार हुए। इसके अलावा विकास सिंह ने इस बात का जिक्र भी किया कि दिवंगत अभिनेता के बारे में कोई भी फिल्म या वेब सीरीज आदि न बनाएं।

Open in App
ठळक मुद्देविकास सिंह ने एक बार फिर सुशांत के परिवार की ओर से मीडिया के सामने अपनी बात रखी है। वकील विकास सिंह ने गुरुवार को समाचार ऐजेंसी एनआई से बातचीत करते हुए कहा कि सुशांत का मर्डर हुआ है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में पिछले करीब तीन महीनों से हर तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोगों को लगता है कि सुशांत ने आत्महत्या की है। वहीं कुछ मानते हैं कि सुशांत सुसाइड करने वालों में नहीं थे, उनका मर्डर किया गया है। सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह इस मामले पर लगातार अपडेट देते रहे हैं। विकास सिंह ने एक बार फिर सुशांत के परिवार की ओर से मीडिया के सामने अपनी बात रखी है। 

वकील विकास सिंह ने गुरुवार को समाचार ऐजेंसी एनआई से बातचीत करते हुए कहा कि सुशांत का मर्डर हुआ है। वकील विकास सिंह के मुताबिक पहले ऐसा लग रहा था कि सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था, लेकिन जैसी-जैसी बातों का खुलासा जांच में हो रहा है यह मर्डर की ओर ईशारा कर रहा है। सुशांत के परिवार को अब ये आत्महत्या से ज्यादा मामला हत्या का नजर आ रहा है।

रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

इससे पहले विकास सिंह ने बुधवार को कहा कि अभिनेता के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर परिवार को बदनाम करने और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लाभ पहुंचाने के लिए कुछ चैनलों द्वारा दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया जा रहा है। रिया पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता ने मीडिया को से कहा कि सुशांत की तीन बहनें - प्रियंका, मीतू और रानी ने उन्हें बताया कि वे अभिनेता के मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में कुछ समाचार चैनलों द्वारा शुरू किए गए नकारात्मक और झूठे अभियान से बेहद दुखी हैं।

परिवार को नहीं पता कि रिया ने क्या इलाज कराया

वकील ने कहा कि सुशांत के पिता द्वारा दर्ज की गई प्राथिमकी सार्वजनिक है और इसके बाद भी यह कहा जा रहा है कि परिवार को उनके अवसाद के बारे में पता था। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘प्राथमिकी में स्पष्ट रूप जिक किया गया है कि सुशांत के जीवन में रिया के आने के बाद उन्हें मानसिक समस्याएं होने लगीं। यह भी उल्लेख किया गया है कि वह समस्याओं के लिए जिम्मेदार थी और वह मानसिक समस्याओं के कारण चिंतित थे। ’’ उन्होंने कहा कि रिया ने सुशांत के इलाज के बारे में कभी भी परिवार के सामने फाइलों का खुलासा नहीं किया। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच