लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की बहन और पिता ने CBI को बताया, मेरा बेटा सुसाइड नहीं कर सकता उसकी हत्या की गई है...

By अमित कुमार | Updated: August 11, 2020 08:50 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार उन्हें लेकर उनके करीबी अपनी बात रख रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई इंटेरोगेशन के दौरान सुशांत के पिता ने जांच एजेंसी से कहा कि सुशांत की मौत सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है। सीबीआई भी इस केस में सही दिशा में काम कर जल्द से जल्द मामले को सुलझाने की कोशिश में जुट गई है।सीबीआई ने सुशांत के परिवार वालों से भी बातचीत की।

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंपा गया है। सीबीआई के हाथों में केस जाने से फैंस से लेकर परिवार वालों को अब न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सीबीआई भी इस केस में सही दिशा में काम कर जल्द से जल्द मामले को सुलझाने की कोशिश में जुट गई है। इस बीच सीबीआई ने सुशांत के परिवार वालों से भी बातचीत की। 

फरीदाबाद में सुशांत के परिवार का स्टेटमेंट लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई इंटेरोगेशन के दौरान सुशांत के पिता ने जांच एजेंसी से कहा कि सुशांत की मौत सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है। मेरा बेटा कभी सुसाइड नहीं कर सकता था, उसकी हत्या की गई है। वहीं टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की बहन ने कहा कि सीबीआई को सुशांत केस की आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए नहीं बल्कि मर्डर के नजरिये से करनी चाहिए।

सुशांत की लाइफ में जरूर हो रहा था कुछ गलत 

इससे पहले सुशांत की पीए रहे अंकिता आचार्या ने केस की मुख्य आरोपी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि रिया के साथ रहने के बाद सुशांत काफी डल हो गए थे। सुशांत के चेहरे से मुस्कान गायब हो गई थी। इतना ही नहीं सुशांत को डार्क सर्कल्स हो गए थे और उनके लिप्स ब्लैक हो गए थे। रिया चक्रवर्ती सुशांत की लाइफ में जरूर कुछ ऐसा कर रही थी जो गलत था। 

सुशांत के पिता ने लगाया रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने 27 पन्नों के अपने जवाबी हलफनामे में रिया की याचिका का विरोध किया और कहा कि एक्ट्रेस ने ही एक बार ट्वीट करके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले में सीबीआई जांच का आदेश देने की गुहार लगाई थी। रिया ने राजपूत के पिता द्वारा दर्ज प्राथमिकी को न्यायिक क्षेत्र के आधार पर पटना से मुंबई स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। प्राथमिकी में रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच