लाइव न्यूज़ :

मौत के समय सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा के शरीर पर नहीं थे कपड़े, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

By अमित कुमार | Updated: August 9, 2020 07:41 IST

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं, अब इस मामले की जांच भी सीबीआई को सौंप दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियान को लेकर भी कई तरह की बातें हो रही हैं।पटना पुलिस की एसआईटी ने शनिवार को दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक किया।सूत्रों की मानें तो पटना पुलिस को शुरू से ही शक था कि दिशा ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि इस मामले में कोई और राज छिपा है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग दो महीने हो गए हैं। मगर अभी भी फैंस और कई सेलेब्स इस सदमे से उभर नहीं पाए हैं। मालूम हो, दिवंगत अभिनेता 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियान को लेकर भी कई तरह की बातें हो रही हैं। पटना पुलिस की एसआईटी ने शनिवार को दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक किया। इस रिपोर्ट में कई बातों का खुलासा किया गया। बताया जा रहा है कि दिशा की मौत हुई उस वक्त उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। यह बात अब तक मुंबई पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की है। 

पटना पुलिस को शक, दिशा ने नहीं की है आत्महत्या

सूत्रों की मानें तो पटना पुलिस को शुरू से ही शक था कि दिशा ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि इस मामले में कोई और राज छिपा है। पटना पुलिस जब इस मामले की जांच करने की कोशिश की तो मुंबई पुलिस से उन्हें सहयोग नहीं मिला। मुंबई पुलिस ने यहां तक कह दिया कि दिशा के केस से जुड़ी फाइलें डिलिट हो गई हैं। अब ऐसे में बिहार पुलिस दिशा की सुसाइड मामले में तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 

दिशा सालियान की मां का बयान आया सामने 

इस बीच सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मां का बयान सामने आया है। आजतक से बात करते हुए दिशा की मां वसंती सालियन ने कहा कि मीडिया उनकी बेटी को अपमानित करना बंद करे। उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी को बदनाम करना बंद करिए। उसके साथ खेलिए मत। वो हमारी एकलौती बच्ची थी। हमने अपने एकलौती बेटी को खो दिया है। ऐसे में अब उसकी इमेज खराब की जा रही है और अब उसकी मौत के बाद वो हमारे पीछे पड़े हैं। वो हमें बदनाम करके मार देना चाहते हैं।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!