लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, दम घुटने की वजह से हुई मौत

By अमित कुमार | Updated: June 15, 2020 11:48 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से हर कोई हैरान है। सुशांत सिंह राजपूत ने करियर में काफी संघर्ष के बाद एक खास मुकाम हासिल किया था। इसके बाद उनके इस कदम ने सभी को सोच में डाल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के जुहू स्थित कूपर अस्पताल में एक्टर का पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम में साफ हो गया है कि सुशांत ने आत्महत्या ही की है। तीन डॉक्टरों ने सुशांत का पोस्टमार्टम किया, जिसमें फंदे से दम घुटने को वजह बताया गया है।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रविवार को मौत हो गई। सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा वाले घर में आत्महत्या कर ली। इस खबर के बाद से बॉलीवुड जगत के साथ-साथ पूरा देश सदमे में है। हर किसी को सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम का इंतजार था। तीन डॉक्टरों ने सुशांत का पोस्टमार्टम किया, जिसमें फंदे से दम घुटने को वजह बताया गया है। 

मुंबई के जुहू स्थित कूपर अस्पताल में एक्टर का पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम में साफ हो गया है कि सुशांत ने आत्महत्या ही की है। हालांकि, सुशांत के ऑर्गेन्स जे.जे. हॉस्पिटल भेजे गए हैं, जहां इस बात की जांच की जाएगी कि ऑर्गेन्स में जहर तो नहीं थी। डाक्टरों ने पुलिस को जांच की रिपोर्ट भेज दी है।पुलिस के अनुसार भी यही कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है। 

मामले की जांच कर रही पुलिस

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि वह आर्थिक, पेशेवर या व्यक्तिगत परेशानी से गुजर रहे थे। उनके करीबी दोस्तों और जानकारों से सवाल करने पर ही इसका पता चल सकेगा। हम उनकी बहनों, परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों से पूछताछ कर रहे हैं। 

मैनेजर के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत थे डिप्रेशन के शिकार

इसके अलावा, पुलिस को दिए बयान में सुशांत सिंह राजपूत के क्रिएटिव मैनेजर और मैनेजर ने बताया कि एक्टर कुछ समय से डिप्रेशन में थे, लेकिन इसके लिए वह ना तो मेडिटेशन कर रहे थे और ना ही किसी तरह की दवाएं ले रहे थे। खबर के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पुलिस को बयान दिया है कि अभिनेता को पैसे की कोई दिक्कत नहीं थी। सुशांत पर कोई कर्ज नहीं था। वहीं, पुलिस अभिनेता के बैंक अकाउंट को भी खंगालेगी। वहीं पुलिस सुशांत के लैपटॉप और मोबाइल को भी जांच रही है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच