लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए अपने सारे पोस्ट, क्या हो सकता है कारण?

By मेघना वर्मा | Updated: March 16, 2019 10:10 IST

कुछ दिनों पहले सोनम कपूर ने भी अपने सभी सोशल मीडिया से अपना नाम डिलीट कर दिया था। सोनम कपूर की जगह उन्होंने अपना नाम जोया सिंह सोलंकी रख लिया था।

Open in App

अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले चॉकलेट बॉय सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम से अपने सभी पोस्ट डिलीट करके फैंस को सकते में डाल दिया है। एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत सुर्खियों में आ गए हैं और इस बार वजह है उनका इंस्टाग्राम अकाउंट। जिस इंस्टा अकाउंट पर वो लगभग रोज एक से दो फोटोज शेयर करते थे उसपर एक भी पोस्ट अब नहीं रह गया है। हलांकि इसका कारण क्या है इस बात का खुलासा भी अभी तक नहीं हो पाया है। 

7.8 मिलीयन फॉलोवर्स रखने वाले सुशांत सिंह ने अचानक ही अपने इंस्टा से पोस्ट क्यों डिलीट कर दी इसकी जानकारी अभी किसी को भी नहीं है। पिछले कुछ दिनों पहले सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया से अपना नाम चेंज कर लिया था। अपनी अलगे फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्होंने ये काम किया था। तो कयास लगाया जा रहा है कि सुशांत सिंह के इस पोस्ट डिलीट करने के पीछे भी किसी तरह का प्रमोशन हो सकता है।

इंस्टाग्राम सोशल मीडिया का वो भाग है जिसपर यंगस्टर्स सबसे ज्यादा हैं। इसी लिए एक्टर्स खुद के और अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए इसे यूज करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है जिसे देखकर यही लग रहा है कि जल्द ही कुछ बड़ी अनाउंन्समेंट होने वाली है। 

सोनम कपूर ने भी बदला था अपना नाम

कुछ दिनों पहले सोनम कपूर ने भी अपने सभी सोशल मीडिया से अपना नाम डिलीट कर दिया था। सोनम कपूर की जगह उन्होंने अपना नाम जोया सिंह सोलंकी रख लिया था। ये नाम उनके अगले फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम था। यही कारण था कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल लिया था। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसोनम कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?