लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मुकदमा, प्रेमजाल में फंसाने का आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 21, 2020 00:45 IST

रविवार (14 जून) को 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस इसे अभी एक कथित सुसाइट मानकर जांच कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए 18 जून को बांद्रा पुलिस थाने पहुंची थी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और परिवार के अन्य सदस्य सुशांत सिंह राजपूत के अवसाद के पीछे की वजह नहीं जानते।

मुजफ्फरपुर: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार के मुजफ्फपरपुर में एक और परिवाद दायर किया गया है। 20 जून को मुजफ्फरपुर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। यह परिवाद पताही के रहने वाले कुंदन कुमार ने दर्ज कराया है। इस मामले में 24 जून को सुनवाई होगी। रिया पर 420 और 306 धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। 

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को इस्तेमाल करने का आरोप

नवभारत टाइम्स.कॉम में छपी रिपोर्ट के मुताबिक परिवाद दायर करने वाले कुंदन कुमार के कहा है, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने साजिश के तहत सुशांत सिंह राजपूत को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। जिसके बाद सुशांत का सहारा लेकर उन्होंने कई तरह के लाभ लिए। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को इस्तेमाल करने का आरोप कुंदन कुमार ने लगाया है। 

Rhea Chakraborty (File Photo)

पटना में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर में सीजेएम की अदालत के समक्ष दायर यह दूसरी याचिका है। इस सप्ताह की शुरुआत में स्थानीय अधिवक्ता सुधीर कुमार ने सलमान खान, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, संजय लीला भंसाली और एकता कपूर के खिलाफ याचिका दायर की थी। वकील ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत के करियर में बाधाएं पैदा की थीं।

18 जून को मुंबई पुलिस ने दर्ज किया था अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का बयान

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए 18 जून को बांद्रा पुलिस थाने पहुंची थी। वह सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस थाने पहुंचीं थी। पुलिस ने बॉलीवुड कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा का भी बयान दर्ज किया था जो सुशांत सिंह राजपूत राजपूत के करीबी थे।

पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के अवसादग्रस्त होने के पीछे की वजहों की समझने की कोशिश कर रही है। अभी तक पुलिस ने राजपूत के परिवार के सदस्यों समेत 10 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एक सूत्र ने कहा, सभी मामलों में यह एक प्रक्रिया होती है। सूत्र ने बताया कि पुलिस कुछ प्रोडक्शन हाउस के लोगों को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और परिवार के अन्य सदस्य सुशांत सिंह राजपूत के अवसाद के पीछे की वजह नहीं जानते। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देखमुख ने कहा था कि मुंबई पुलिस ‘‘पेशेवर प्रतिद्वंद्विता’’ के पहलू से भी जांच करेगी जिसे इस आत्महत्या की कथित वजह बताया जा रहा है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फिल्मी सफर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबिहारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?