लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत को नहीं दी गई थी कोई जहरीली चीज, फोरेंसिक रिपोर्ट में कई और बातें आई सामने

By अमित कुमार | Updated: August 12, 2020 08:02 IST

रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार देर शाम तक 9 घंटे तक पूछताछ की। रिया, उनके भाई शौविक तथा पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती पूर्वाह्न करीब 11 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे स्टमक वॉश रिपोर्ट में यह बात साफ हुई है कि सुशांत को कोई न तो जहरीली चीज दी गई थी। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत और भाई शोविक पूछताछ की।मुंबई पुलिस ने जो रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौपी है, उसमें इन तमाम रिपोर्ट्स को फोरेंसिक रिपोर्ट्स के साथ जोड़कर दिया गया है।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में विसरा रिपोर्ट पहले ही आ चुकी है। अब फोरेंसिक लैब से टॉक्सिकोलॉजी, लीजिचर मार्क, नेल सैंपलिंग, स्टमक वॉश की रिपोर्ट भी आ गई है। इस रिपोर्ट में किसी भी तरह का कोई फाउल प्ले नहीं पाया गया है। मुंबई पुलिस ने जो रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौपी है, उसमें इन तमाम रिपोर्ट्स को फोरेंसिक रिपोर्ट्स के साथ जोड़कर दिया गया है। 

स्टमक वॉश रिपोर्ट में यह बात साफ हुई है कि सुशांत को कोई न तो जहरीली चीज दी गई थी और न ही उन्होंने कोई जहरीली चीज ली थी। नेल सैंपलिंग रिपोर्ट बताती है कि मौत के वक्त किसी भी तरह का कोई संघर्ष नहीं हुआ था। आत्महत्या के बाद मुंह से निकला झाग उनके कपड़ों पर गिर गया था, जो सूखने के बाद सफेद रंग के दाग की तरह नजर आ रहा था। लिजिचर रिपोर्ट बताती है कि सुशांत के साथ कोई हाथापाई भी नहीं हुई थी।

रिया चक्रवर्ती से हो रही है पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत और भाई शोविक पूछताछ की। इस दौरान रिया से उनकी खुद की प्रॉपर्टी को लेकर भी कई सारी बातों की जांच की गई। सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जांच में बिल्कुल सहोयग नहीं मिल पा रहा है। 

रिया के पास कहां से आए इतने पैसे

ईडी से जुड़े सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। वह ईडी के सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे थे। यही वजह है कि उनसे पूछताछ में इतना ज्यादा समय लगा। रिया से सुशांत के साथ रिश्ते में आने से पहले और बाद की इनकम के सोर्स को लेकर सवाल किए गए। जिस पर रिया संतोषजनक जवाब नहीं दे रही थीं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!