लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत केस में 15 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के आरोप पर बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा ED ने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 10, 2020 15:27 IST

ईडी के सूत्रों का कहना है कि सुशांत के परिवार को उनके फाइनेंस के बारे में कोई आइडिया नहीं था। यही वजह है कि उनकी मौत के बाद उन्हें उनके खातों से बड़े पैमाने पर रकम की गड़बड़ी पर संदेह था।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन केस में हर रोज तरह तरह के खुलासे हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीने होने वाले हैं

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीने होने वाले हैं। सुशांत के निधन के केस में हर चीज उलझती ही जा रही है। परिवार के आरोप और सीबीआई की जांच की मांग के बाद से केस को नया मोड़ मिला था। लेकिन अब एम्स की रिपोर्ट में एक्टर के निधन को सुसाइड बताने के बाद ईडी भी केस को केस में कोई लोचा नहीं लग रहा है।अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता के बैंक खातों से मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिलने की बात से इनकार किया है। रिपोर्ट में ईडी के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सुशांत के परिवार की ओर से गलतफहमी के चलते आरोप लगाए गए।

मुंबई मिरर की खबर के अनुसार ईडी के सूत्रों का कहना है कि सुशांत के परिवार को उनके फाइनेंस के बारे में कोई आइडिया नहीं था। यही वजह है कि उनकी मौत के बाद उन्हें उनके खातों से बड़े पैमाने पर रकम की गड़बड़ी पर संदेह था।

ईडी को सुशांत के खाते से मनी लॉन्ड्रिंग या किसी भी संदिग्ध लेनदेन के सबूत नहीं मिले। हालांकि, अकाउंट से हुए छोटे-मोटे ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये ट्रांजैक्शन क्यों और किसे किए गए?

खबर के अनुसार  रिया चक्रवर्ती के खाते में सुशांत के अकाउंट से किसी बड़े अमाउंट का सीधा ट्रांजैक्शन नहीं मिला है। जांचकर्ताओं का मानना है कि दोनों के बीच छोटा-मोटा लेनदेन हो सकता है।

परिवार ने आरोप लगाया है कि सुशांत के बैंक खातों से 15 करोड़ रुपए की गड़बड़ी की है। मामले में ईडी ने करीब 24 लोगों से पूछताछ की है, जिनमें मुख्य आरोपियों समेत सुशांत का पूर्व स्टाफ और पूर्व टैलेंट मैनेजर्स शामिल हैं। अभी तक इस केस में कोई भी बड़ा सबूत नहीं मिला है। अभी तक यही खबरों से साफ हो रहा है कि एक्टर ने सुसाइड ही की थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस