लाइव न्यूज़ :

सुशांत की मौत के दिन घर के बाहर लगे सभी CCTV कैमरा कर रहे थे काम, फिर भी बिहार पुलिस को अब तक नहीं मिले फुटेज

By अमित कुमार | Updated: August 5, 2020 13:56 IST

14 जून से लेकर अब तक करीब दो महीने में इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है कि आखिर सुशांत ने आत्महत्या क्यों की थी। वहीं सीबीआई के हाथ में केस के आने के बाद कुछ और नए खुलासे होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देसीसीटीवी कंपनी के मालिक की मानें तो आत्महत्या वाले दिन घर के बाहर लगे सभी 13 सीसीटीवी कैमरा काम कर रहे थे और इसकी फुटेज भी मुंबई पुलिस के पास है। सीबीआई जांच के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सही कारण सामने आने की संभावना बढ़ गई है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। केंद्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत केस में बुधवार को सीबीआई जांच को लेकर सहमति जता दी है। इस बारे में जानकारी सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को दी। सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि केंद्र ने बिहार सरकार की सिफारिश मान ली है।

वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सही कारण सामने आने की संभावना बढ़ गई है। कुछ दिन पहले खबरें आईं थी कि सुशांत की मौत के दिन उनके घर के बाहर लगे हुए सभी सीसीटीवी कैमरा भी बंद थे जिसके बाद मामला और संदिग्ध माना जा रहा था। लेकिन सीसीटीवी कंपनी के मालिक की मानें तो आत्महत्या वाले दिन घर के बाहर लगे सभी 13 सीसीटीवी कैमरा काम कर रहे थे और इसकी फुटेज भी मुंबई पुलिस के पास है। 

बिहार पुलिस को फुटेज की रिकॉर्डिंग की तलाश

बिहार पुलिस जब से मुंबई इस केस को जांच करने आई है तब से ही मुंबई पुलिस द्वारा उनका सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया जा रहा है। अब खबर आ रही है कि मुंबई पुलिस के पास रिकॉर्डिंग होते हुए भी बिहार पुलिस को अब तक नहीं दिखाई गई है। इंटरव्यू के दौरान सीसीटीवी कंपनी के मालिक ने बताया कि 14 जून को एक्टर की मौत से पहले क्या हुआ वो सब रिकॉर्ड में है।

विनय तिवारी को बीएमसी की ओर से किया गया क्वारंटीन

आईपीएस विनय तिवारी को बीएमसी की ओर से क्वारंटीन सेंटर भेज जाने के बाद से ही मुंबई और बिहार पुलिस के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इस घटना से पहले भी बिहार पुलिस मुंबई पुलिस पर सहयोग नहीं देने का आरोप लगाती रही हैं। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि मुंबई के अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर दिए हैं। हमारे चार अधिकारी मुंबई में छिप गए हैं। उनकी मंशा साफ नहीं है। बताया जा रहा है कि जब तक सीबीआई जांच के लिए मंजूरी नहीं मिलती तब बिहार से गई एसआईटी मुंबई में ही रहेगी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !